चिकित्सा अधिक्षक ने स्थानीय अस्पतालो की सूचि रख दी ठंडे बस्ते में!अस्पतालो की सूचि बन रही है कमाई का जरिया, कर रही है हादशे का इंतज़ार!

तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर में चल रहे उन नर्सिंगहोमो प्रायवेट अस्पतालो की एक सूचि जिला प्रशासन द्वारा तिलहर में चिकित्सा अधिक्षक को इस आशय से भेजी गई कि तत्काल जांच कर, मानक ताक पर रख अबैध रूम से चलाए जा रहे अस्पतालो को तत्काल बंद किया जाए, एसी चर्चा नगर के हर कोने में हैं!
बताते हैं महीना बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होने से छुब्द जिला प्रशासन की फटकार के बाद चिकित्सा अधिक्षक ने सत्ता पक्ष एक बिधायक प्रतिनिधिनि से मधुर संबधो के चलते एक प्रायवेट नर्सिंग होम स्वामी के दबाव में मात्र ऑक्सीजन नामक प्रायवेट चिकित्सा संस्थान पर ताला लगा कर इतिश्री कर ली!
उधर झांसी के जिला अस्पताल में लगी भीषण आग में 10 नवाजात शिशुओं की मौत के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अफरा तफरी के माहौल से गंभीर हुए शासन ने लखनऊ में लगभग 75 से अधिक अस्पतालो को नोटिस जारी किया है जबकि तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित चिकित्सा अधिक्षक सूचि को ठंडे बस्ते में रख कमाई का जरिया बनाए बैठे हैं स्थानीय स्तर पर किसी बड़े हादशे के इंतज़ार में!









