निगोही पुलिस का खेल, हत्या को बना डाला गैर इरादतन हत्या!
जमीनी विवाद के चलते पुत्र संग पिता ने सगे पुत्र की कर दी हत्या!
शाहजहाँपुर से इमरान साग़र!
CRS निगोही/शाहजहाँपुर-निगोही क्षेत्र में बढ़ते अपराधो को स्थानीय पुलिस ही बढ़ावा देती नज़र आती है! पहले तो हत्या जैसे जंखन्य अपराध 302 जैसे मामले में रिपोर्ट ही दर्ज नही करती क्यंकि पीड़िता महिला होने के सथ ही गरीब है लेकिन जब पीड़िता न्यायालय का दरबाज़ा खट खटा कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश कराती है तो पुलिस इसमें भी खेल करते हुए उक्त मामले को धारा 304 IPC में दर्ज कर 4 व्यक्तियों 1- सुरजीत 2-नन्हे वर्मा पुत्रगंण खुशीराम, सोनी पत्नि खुशीराम, कान्ति पत्नि नन्हे वर्मा सर्व निवासी गंण ग्राम निवाड़ी थाना निगोही को नामदर्ज कर लिया!
IPC की धारा 304 एक ऐसी धारा जिसे गैर इरादतन हत्या मामले में लगाया जाता है परन्तु यदि यह कहा जाए कि आरोपी को पुलिस, अरेस्ट नही कर सकती तो यह गलत है क्यूंकि 7 वर्ष से कम सजा वाली धारा मे भले ही पुलिस गिरफ्तार न करें परन्तु उक्त धारा में तो कमसे कम 10 वर्ष की सजा का प्राविधान बतया है!
आरोप-मामला निगाही थाना क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी पोस्ट घुसगवा का है जहाँ की शान्ति देवी के पति रविन्द्र वर्मा को उसके माता पिता व भाई और भाभी ने जमीनी विवाद के चलते पीट पीट कर उस समय मार डाला जब पीड़िता अपने मासूम बच्चो सहित मायके गई हुई थी! सूचना मिलने पर अपने पिता और भाईयो संग, पीड़िता जब मौके पर पहुंची तो उसे पता कि उसके पति को उसके ही परिवार ने जमीनी विवाद के चलते जान से मार दिया! यहाँ पुलिस ने भी अपना खेल किया कि कोरे काग़ज पर पत्नि का अगूठा लगवा कर पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परन्तु न ही रिपोर्ट दर्ज की और अब रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार भी नही कर रही है जबकि आजाद घूम रहे 304 के आरोपी पीड़िता और उसके तीन बच्चो को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहे हैं!









