पुरानी जर्जर लाईनो के सहारे विभाग, बिजली आपूर्ती का कर रहा एहसान!
गलियों में लटकते तार, मानव जीवन के लिए बने गंभीर खतरा!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर भर की गलियों में लगे बिजली के खम्बो से तार इतना नीचे लटके हुए हैं कि आम तौर पर पैदल चलने में भी खतरा नज़र आता है दूसरी ओर जर्जर लाईनो के सहारे बिजली विभाग बिजली सप्लाई कर उपभोगताओं पर एहसान ही नही करता बल्कि बिलिंग के नाम पर जम कर धन उगाही कर रहा है!
नगर भर की गलियों में मानव जीवन पर गंभीर खतरा बनके खंबो से लटक रहे बिजली के तारो के संबंध में JE व SDO के कानो पर जूँ तक नही रेंग रही क्यूंकि उनके हिसाब से बिजली ही ओबरलोड नही बल्कि नगर स्तर पर काम का लोड भी अधिक है! ऐसे में बिजली उपभोगता के रूप में आम जनजीवन करे तो क्या करे! तिलहर पॉवर हाऊस के AC कमरो में बैठे SDO और JE बिजली उपभोगता से सीधे मुंह बात तक नही करते और न ही फोन उठाने की जहमत करते हैं!
सूत्रो की माने तो घर घर बिजली का बिल निकालने वालो से लेकर लाईन मैन आदि निचले स्तर के कर्मचारी इन्ही दो अधिकारियों की उगंलियों पर बिजली लाईन सधार कार्य छोड़ कर बस उपभोगताओं की जेब का बजन कैसे कम किया जाए के लिए ही जी हुजूरी करते नज़र आते हैं! बिजली कर्मचारियों ने हर काम का मूल्य तय कर रखा है! जम्फर बांधे, कन्क्शन करने, मीटर लगाने या बलने तथा यहाँ तक कि बिल निकालने तक का सेवा शुल्क दिए बिना काम होना नामुमकिन है!
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार में जहाँ सरकार बिजली सप्लाई और लाईनो के सुधार कार्य के लिए द्रणसंकल्पित है तो वहीं स्थानीय स्तर पर कर्मचारी वर्ग बिजली उपभोगताओं का जहाँ से मौका मिल पाता है वहाँ जेब खाली कराने से नही चूकते! बढ़े दामो में समय से बिजली पूर्ती का न होना और बिजली कर्मियों द्वारा उपभोगताओं की जेब खाली कराने को लेकर जनमानस में सरकार के प्रति भी रोष उत्पन्न होता देखा जा सकता है!









