पोस्ट ऑफिस कर्मचारी दिन के 12 बजे आने के बाद भी नहीं करते है रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट।

सर्वर डाउन और साइड न चलने का बहाना कर लोगो को करते है परेशान।
शाहजहांपुर। तिलहर एक मात्र डाक खाने पर निर्भर नगर के लोगों को उस समय गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है जब सुबह से विंडो पर इंतजार कर रहे, लगभग 12 बजे उपस्थित होने वाला कर्मचारी सर्वर डाउन होने का बहाना कर उन्हें वापस लौटने को या फिर हिन्दू पट्टी मोहल्ले में छोटे डाक खाने पर जाकर रजिस्ट्री/स्पीड पोस्ट कराने का निर्देश दे देते है।
दशकों से जर्जर भवन में चल रहा भारत सरकार का मुख्य डाक खाने में आधार संशोधन कार्य में तल्लीन कर्मचारी डाक विभाग में सिर्फ लेन देन खातों के अलावा कोई काम नहीं करते। इस मामले में अनेकों बार लिखित शिकायत के बाद भी कोई सुधार होते अब तक नहीं देखा गया। वहीं जिस कर्मचारी के सेवानिवृत होने के बाद कोई दूसरा भी महीनों चार्ज नहीं लेता, मौत को दावत देते जर्जर भवन में आखिर कौन अपनी आहुति देने को तैयार हो।
बताया जा रहा है कि केंद्र के डाक विभाग के इस तिलहर तहसील मुख्यालय के इस भवन और उसमें अपनी मन मर्जी से काम कर रहे कर्मचारियों की हठ धर्मी की चर्चाएं लगातार होती है और उनकी शिकायत भी परंतु इन सारी बातों शिकायतों को स्थानीय स्तर पर कभी उपजिलामजिस्ट्रेट या फिर जिला मजिस्ट्रेट ने भी कभी गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं कि एक बार ही इस डाक खाने का निरीक्षण किया गया होता और तो और नगर के जनप्रतिनिधि भी नगर वासियों को केंद्र सरकार की इस सुविधा से वंचित रखे हुए हैं।






