सड़को पर अतिक्रमण को फिर मिलने लगा बढ़ावा! पुलिस और पालिका प्रशासन पूरी तरह मौन!
(इमरान साग़र की क़लम से)
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर की मुख्य सड़को पर अस्थाई रूप से जम कर अतिक्रमण बढ़ रहा है जिसे हटाने के लिए जहाँ नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही होती नज़र नही आती हैं तो वहीं स्थानीय पुलिस भी कोई कार्यवाही नही करके नगर की सड़को पर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है! बढ़ते अतिक्रमण ने पुलिस चौकी को भी मजबूती से अपनी गिरफ्त में ले लिया है!
मामला नगर के बिरियागंज बाजार का है जहाँ दशको से एक पुलिस चौकी बिरियागंज स्थापित है! यह पुलिस चौकी 5 वर्ष पूर्व तक अपनी रौनक और पुलिस कार्यवाही के चलते काफी प्रसिद्ध रही क्यूंकि नगर का सबसे बड़ा जागरण होता रहा और जागरण बंद होते ही अब एक बीरान खंण्डहर में बदलती नज़र आ रही है जबकि वहीं इसके मुख्य द्वार को रेहटी पटरी के अतिक्रमण से पूरी तरह ढ़क दिया गया! पुलिस चौकी की पश्चिमी दीबार से लगी ब्लाक रोड की ओर एक चैड़ी सड़क पट्टी पालिका सम्पत्ति सरकारी अभिलेखो में दर्ज है जो अतिक्रमण की गिरफ्त में है!
ध्यान देने बाली बात है कि निवर्तमान अधिशासी अधिकारी सर्वेष कुमार के कार्यकाल में नगर की रेहड़ी पटरी को व्यवस्थित करने करने के लिए नगर में कई स्थानो पर लाखो रुपया खर्च कर वेन्डिंग जोन बनाए गए परन्तु वे वेंडिंग जोन अब स्थाई तौर पर अस्थाई खोखा बाजार में बदलते नज़र आ रहे हैं! दूसरे उदाहरण में नगर पालिका के पूर्वी ओर पालिका मार्किट की पार्किंग को वेन्डिंग जोन तो घोषित किया गया परन्तु उसके बाद रेहड़ी बालो को उस अस्थाई बाजार लगाने के लिए प्रोत्साहित नही किया जा सका जिसके नतीजे अतिक्रमण की व्यवस्था और भी बिगड़ती चली गई!
यहाँ डिवाईडर रोड होने के बाद भी जाम की स्थिति बनी रहती हैं क्यूंकि सड़क के दोनो ओर दुकानदारो द्वारा सामान बाहर तक लगाए जाने और रेहड़ी/पटरी लगने के साथ ही टैंपू, ई रिक्शा, और तांगो का खड़ा रहना मुख्य सड़क पर यातायात बांधित करता है! खूबसूरत फाऊन्टेन और बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा पार्क की खूबसूरती इस अतिक्रमण की भेट चढ़ गई!
सूत्रो की माने तो बिरियागजं बाजार में अम्बेडकर पार्क से लेकर SBI बैंक मोड़ तक अस्थाई तौर पर लगने वाली रेहड़ी पटरियों तथाकथित सिपाहियों द्वारा धन बसूली कर अतिक्रमण को बढ़ावा देने की चर्चा सुनने को मिलती है, वे कभी 50 तो कभी 100 तक की बसूली कर अंगूठे लगवाने की चर्चा है! जब कि लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित कोतवाली, क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं तहसील मुख्यालय आने वाले उच्चाधिकारियों का अक्सर इसी डिवाईडर रोड के भैंयकर अतिक्रमण से गुजरना होता हैं!









