
*गदागंज क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्यौहार हुआ संपन्न*
*त्यौहार के मद्देनजर पुलिसिंग व्यवस्था रही मुस्तैद*
*गदागंज रायबरेली*
रायबरेली गदागंज में मुस्लिम समुदाय का त्यौहार पुलिस की साया में सम्पन्न हुआ मुस्लिम भाईयों ने बताया कत्ले हुसैन असल में कत्ले यजीद है, इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद मोहर्रम के महीने में इमाम हुसैन को याद करते हुए इस्लाम धर्म में मुहर्रम मनाया जाता है जहां मोहर्रम के मौके पर गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा, जलालपुर धई, मतीनगंज, कजियाना, कुरौली बुधकर, दाऊदपुर गड़ई, रसूलपुर धरावा, मीरापुर, मुतवल्लीपुर, सहित अन्य गांव में चौक पर ताजिया रखा गया जहां पहुंचकर लोगों ने इमाम हुसैन को याद करते हुए नजर नियाज़ कराई, वही इमाम हुसैन को याद करते हुए जमकर मातम किया गया वही जिधर से गुजरो हर तरफ से या हुसैन की अदा सुनाई दे रही थीं जहां पूरे जिले में ताजियादारी की गई मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर के एक महीने का नाम है जिस माह में ही मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन को उनके साथियों समेत शहीद किया गया था इमाम हुसैन को तत्कालीन शासक यजीद की फौज ने इराक के कर्बला नामक स्थान पर उनके परिवार समेत कुल बहत्तर लोगो को चारो ओर से घेर कर शहीद कर दिया था क्योंकि यह घटना मुहर्रम माह की दस तारीख को घटित हुई थीं इसीलिए इसी तारीख को मुहर्रम मनाया जाता है इस दिन इमाम हुसैन को मानने वाले मुसलमान उनकी शहादत को याद कर के रोज़ा रखते है,मातम करते है और गम जताते हुऐ गमजादा होते है वही गदागंज थाना क्षेत्र में बड़े ही शांति पूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही वही गदागंज थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद लगातार चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए रखें हुए थे कि कही भी कोई घटना न घटने पाए वही मुस्लिम समुदाय के लोगो के द्वारा दसवीं के दिन कर्बला पहुंच कर ताजिया को दफन किया गया।









