डलमऊ रायबरेली
1 वर्ष पूर्व संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुई मतगणना की गड़बड़ी के लिए दायर वाद में न्यायालय उपजिलाधिकारी डलमऊ ने पुनर मत कराने के आदेश दिए हैं और खंड विकास अधिकारी डलमऊ को सीलबंद सुरक्षित मत पेटियां को पुनर मतगणना के लिए न्यायालय में प्रस्तुत होने के लिए निर्देशित किया है विकासखंड डलमऊ में पिछले 1 वर्ष पूर्व संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में ग्राम पंचायत बिझलामऊ प्रधान पद के लिए हुई
मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उपविजेता विनय कुमार के द्वारा उपजिलाधिकारी डलमऊ के न्यायालय में वाद दायर किया गया था जिसमें दावा किया गया था कि पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान मतदान कर्मियों के द्वारा मतगणना का कार्य सही ढंग से नहीं किया गया है पहले योगेंद्र कुमार को 6 मतों से विजई घोषित किया गया लेकिन विनय कुमार के द्वारा पुनर मतगणना कराए जाने पर 4 मतों से विजई घोषित किया गया वादी का कहना था कि उसके बार-बार अनुरोध के बाद भी पुनर मतगणना सही से नहीं कराई गई जिस पर विनय कुमार साहू व अन्य के द्वारा उप जिलाधिकारी के न्यायालय में 10 मई 2021 को एक वाद दायर किया गया था उक्त पक्षों की सुनवाई व तर्कसंगत निर्णय लेते हुए न्यायालय उपजिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बिझलामऊ के प्रधान पद की मतगणना को पुनः कराए जाने का निर्देश दिया है और खंड विकास अधिकारी डलमऊ को सीलबंद पेटियों को न्यायालय में 16 जून को पेश करने का निर्देश दिया है उपजिलाधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया की पुनर मतगणना के संबंध में दायर याचिका की सुनवाई करने के उपरांत बिझलामऊ ग्राम पंचायत की मतगणना पुनः कराने के निर्देश दिए गए हैं।








