उर्स-ए-लियाकती के कुल शरीफ़ में उमड़े हजारों जायरीन!
अम्नो सलामती की दुआ के साथ उर्से लियाकती का समापन!


CRS तिलहर/शाहजहांपुर-हजरत मौलाना लियाकत हुसैन फाजिल तिलहरी का दो रोजा 27 वाँ सालाना उर्स मंगलवार को कुल शरीफ में अमनो सलामती की दुआ के साथ समापन हो गया! इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन ने मजार शरीफ पर गुलपोशी व चादरपोशी कर खुशहाली व सलामती की दुआ मांगी! कुल शरीफ की महफिल में उलेमा ए किराम ने औलिया ए कामिलीन की हयात और खिदमात पर रोशनी डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की ताकीद की!
मंगलवार की सुबह नौ बजे मोहल्ला काकड़ स्थित हजरत मौलाना लियाकत हुसैन फाजिल तिलहरी की दरगाह पर सज्जादा नशीन हाजी मोहम्मद स्वालेह कादरी उर्फ़ शद्दन मियाँ की सरपरस्ती में कुल शरीफ की महफिल का आगाज़ तिलावत कुरआन ए पाक से किया गया! हाजिरीन से खिताब करते हुए मुरादाबाद से आए मुफ्ती मोहम्मद इमरान हनफी ने कहा कि औलिया ए किराम अपनी पूरी जिंदगी अल्लाह और रसूल के हुक्म के मुताबिक गुजारते हैं! मुफ्ती सुल्तान रज़ा बहराइच नूरी, मौलाना अकील रहमान ने अपनी तकरीर में नेक बनकर जिंदगी गुजारने और नमाज की पाबंदी करने पर जोर दिया! शायर अशफाक नूरी, जलालुद्दीन जयपुर, ज़िया उद्दीन असर पूर्णिया, अब्दुल मुजीब ने नात व मनक़बत पेश की!
खानकाह रजविया बरेली के सज्जादा नशीन मुफ्ती अल्लामा अहसन रज़ा खां क़ादरी ने उर्स में आए तमाम जायरीन को उर्स की मुबारकबाद देते हुए मुल्क में अमन ओ अमान और कौम की खुशहाली की दुआ की! संचालन नाजिम रज़ा उस्मानी ने किया! कुल के बाद जायरीन में लंगर बांटा गया!
इस दौरान, दरगाह आला हजरत के सज्जादा नशीन मुफ्ती मोह० अहसन रजा खाँ कादरी ने सज्जादानशीन हाजी मोहम्मद स्वालेह कादरी उर्फ शद्दन मियां को अपना खलीफा बनाया! उन्होंने शद्दन मियाँ की दस्तारबंदी कीओ सभी ने उनको मुबारकबाद देते हुए उनका हार फूल पहनाकर इस्तक़बाल किया!
इस मौके पर मुफ्ती याद अली, हाफिज अब्दुल मतीन, मौलाना मसूद, अरमान रज़ा, मौलाना अकील, मौलाना अनीस रजा खां अतहर, मौलाना गयूर, हाफिज अजमल, हाफिज तहसीन, हाफिज गनी, हाफिज अबीद, मोहम्मद सुहैल खान, रेहान अरशद, राशिद हुसैन राही, हसनैन रज़ा, याकूब, नईम खान, शौकत खान, शाहरुख, जियाउर्रहमान, शमसुद्दीन, मसूद हसन खां, राशिद, गुड्डू, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे!









