
न्यायालय में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया
माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व राजकुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 14 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश राजकुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । जज साहब ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके । लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां पर सस्ता सुलभ और सर्वव्यापी न्याय प्रदान किया जाता है इस लोक अदालत से समाज में सद्भाव एवं शांति का वातावरण विद्यमान होता है तथा आपस में वैमनस्यता कम होती है यह एक ऐसा मंच है जहां पर दो पक्ष खुद अपने केस को लेकर आते हैं और उसका निस्तारण करते हैं आगे जज साहब ने कहा कि केस को सुलह और समझौते के आधार पर करते हैं इसमें लिए गए निर्णय की कोई अपील नहीं होती यह निर्णय फाइनल होता है इसमें कोई जीत और हार नहीं होता है क्योंकि यह आपसी समझौते के आधार पर निर्णय लिया जाता है इसमें समाज में समरसता आती है एवं लड़ाई झगड़ा कम होते हैं ।










