
पशुधन के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं झटका मशीन,गाय की हुई मौत
झटका मशीन यानी मौत का तार
डलमऊ रायबरेली-
झटका मशीन यानी मौत का तार,किसी की भी हो सकती है मौत। खेत के चारो और बिछाये है जा रहे मौत का तार,यानी झटका मशीन। खेत में तारबंदी जो आवारा जानवरों के साथ पशुधन को खेतों में प्रवेश करने से रोकने में उपयोग लिया जाने लगा है लेकिन यह झटका मशीन गौवंशों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं जिससे आए दिन पशुधन काल का ग्रास हो रहे हैं। किसान अपने फसलों को बचाने के लिए झटका मशीन का उपयोग कर रहे है लेकिन कुछ सेकंड के लिए झटका देने वाला मशीन का उपयोग किसी आम व्यक्ति या जानवर के लिए मज़ाक बात नहीं। जान को खतरे में डाल रहे हैं। खेतों के चारों तरफ नंगे तारों की फेंसिंग करवाई गई है। इन तारों में बैटरी के जरिए करंट प्रभावित होता है। जैसे ही मवेशी या वन्यजीव इनसे टच होता है तो उसे 24 से 50 वोल्ट का करंट लग जाता है और मौत हो जाती हैं। एक ऐसा ही मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे दीना मजरे बलीपुर गांव से निकलकर सामने आई हैं जहां पर झटका मशीन पशुधन के लिए जानलेवा साबित हुआ । बीते बुधवार की शाम करीब 6 बजे खेतों की तरफ एक गाय झटका मशीन तार के करंट की चपेट में आ गई और मौत हो गई जिसकी शिकायत डलमऊ थाने में की गई। पूरे दीना बलीपुर निवासी जितेंद्र बहादुर ने लिखित शिकायत देकर पुलिस को बताया है कि खेत के पास से होकर हमारा बेटा गाय को चरा कर घर वापस आ रहा था कि विपक्षी खेत के चारों तरफ कटीले तार की बाउंड्री कर रखी है जिसमें ऐसी बिजली करंट लगा रखा था जिसमें मेरी गाय करंट की चपेट में आ गई और मौत हो गई। जिसकी शिकायत प्रार्थी के द्वारा डलमऊ कोतवाली में देकर विपक्षियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की ।










