
जमात-ए-इस्लामी हिंद सलोन के तत्वाधान में चल रहे चार दिवसीय शैक्षिक इस्लामी समर कैंप 2025 का आज जूनियर हाई स्कूल दावत-उल-हक में समापन हो गया है
इस्लामी समर क्लासेस का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं में निखार लाना, बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना, सीरत-ए-रसूल, हकीक़त ईमान, हकीक़त इस्लाम, महान दार्शनिको एवं वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए उनके कार्यों, इस्लामी तारीख का अध्ययन, न्यूट्रिशन एंड हेल्थ के बारे में इंस्ट्रक्टर मौलाना तनवीर अहमद, मौलाना रफीक अहमद, मौलाना मोहम्मद अहमद, डॉक्टर एजाज उमर अंसारी, डॉक्टर फखरे आलम, रिजवान जाफरी आदि ने प्रतिभागियों में इस्लामिक कल्चर के साथ- साथ नैतिक मूल्यों के उत्थान पर चर्चा की।
आज 19 जून 2025 अंतिम दिवस प्रतिभागी छात्रों का परीक्षण कर उनका मूल्यांकन किया गया उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र ,बुके देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर बोलते हुए जमाते इस्लामी हिंद शाखा रायबरेली के जिला अध्यक्ष डॉक्टर फखरे आलम ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ल) के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और सभी से अनुरोध किया कि वह क़ुरान का अध्ययन जरूर करें ख़ुद सच्चाई के मार्ग पर चलें और दूसरों को सच्चाई के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करें। इस्लामिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के मोहम्मद आकिब ने नौजवानों को संबोधन में उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा के माध्यम से ऊंचाइयों के शिखर को पहुंचा जा सकता है समर क्लासेस में 32 के सापेक्ष 27 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें शोएब अहमद ने प्रथम, मोहम्मद कैफ ने द्वितीय, मसूद उल हसन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी प्रतिभागी बच्चों को बुके, प्रमाण पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हाजी मोहम्मद अयूब खान, तैयब खान, मोहम्मद काशिफ ,मोहम्मद उमैर, हसन अकबर, डॉक्टर नसीम, मुकीमुद्दीन सिद्दीकी और *सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल ख़ान ने विशेष सहयोग किया* । अमीर मुकामी डॉक्टर एजाज उमर अंसारी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया










