डलमऊ रायबरेली- जनपद में अलग छवि रखने वाली नगर पंचायत डलमऊ अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जानी व पहचानी जाती है लेकिन इन दिनों सभासदों के बगावती सुरो से नगर में हलचल मची है एक-एक कर सभासद नगर पंचायत की पोल खोल रहे हैं कभी नल से लेकर नालियों की पोल तो कभी बैठक में ना बुलाए जाने पर ज्ञापन पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा व नामित सभासद सुधीर जायसवाल ने चेयरमैन व ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी डलमऊ को ज्ञापन सौंपा सभासद ने निर्माण कार्यों में मनमानी भ्रष्टाचार हेरा फेरी का आरोप लगाया नगर पंचायत में लगे आरो प्लांट अपनी बदहाली के आंसू बहा रहे हैं इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि बंद पड़े आरों प्लांट सरकार की शुद्ध
पेयजल योजना की किरकिरी करा रहे हैं इन आरो प्लांट में मानक कार्यों में हुई गड़बड़ी का ठीकड़ा सभासद ने चेयरमैन व ईओ पर फोड़ दिया है सभासद ने आरोप लगाया है कि 1 वर्ष पूर्व आरो प्लांट लगाया गया था बोरिंग के दौरान ठेकेदार ने 220 फुट मानक के अनुसार न बोरिंग कराई और ना ही मानक के अनुसार पाइप डाले गए जिससे कुछ ही समय में आरो प्लांट ध्वस्त हो गए हैं इतना ही नहीं बोरिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बिना किसी जांच पड़ताल किए बिना ही आरो प्लांट का भुगतान कर दिया गया आरो प्लांट की बोरिंग का मानक 220 फुट था लेकिन ठेकेदारों ने नगर पंचायत की मिलीभगत से 100 फुट से 120 फुट ही बोरिंग कराई जिसको लेकर सभासद ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और जांच पड़ताल कर नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार समाप्त करने की मांग की है खैर सभासद द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी दम है इसका पता अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद ही पता चलेगा सभासद द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हम नहीं करते सभासद द्वारा लगाए उक्त आरोप ज्ञापन में दर्ज है लेकिन यह बात भी सही है कि शहर से लेकर गांव तक लगे आरो प्लांट जल के अभाव में खुद प्यासे हैं।









