गाजियाबाद के शहीद नगर में मौलाना आजाद लाईब्रेरी का हुआ उद्घाटन!
सभी कौम के छात्र, स्कूली और कम्प्टीशन की तैयारी में ले सकेंगे सहयोग!
CRS गाजियाबाद से डेस्क रिपोर्ट!
जिले के शहीद नगर स्थित मोहम्मदी मस्जि़द के मदरसे में असर की नमाज़ के बाद मौलाना अबुल कलाम आज़ाद लाइब्रेरी उदघाटन किया गया! इस मौके पर मुफ्ती फैसल ने कहा कि गाजियाबाद में शहीद नगर जैसी कॉलोनी जहाँ पढ़ने वालों छात्रों खासकर पढ़ने और प्रेक्टिकल जैसी कोई सुविधा आसानी से नहीं मिल पाती है, ऐसे यहाँ और आस पास छत्रों के लिए यह लाइब्रेरी मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद लाइब्रेरी में कोई भी छात्र, चाहे वो किसी भी मजहब का हो, वो, कभी भी आकर अपनी स्कूली या कोई भी कॉम्पिटिशन कि तैयारी कर सकता है! छात्रो की इस तैयारी के लिए जिस किसी सुविधा की जरुरत होगी वो मौलाना अबुल कलाम आज़ाद लाइब्रेरी की ओर से उसे पूरा करने पूरी कोशिश की जाएगी!
इस मौके पर दिशा रंग मंच के अध्यक्ष हाजी नसीम नवी ने अपने व्यक्तव्य में मौजूद छात्रो को बताया कि शिक्षा ग्रहण करने के दौरान हम कभी कभी ऐसे विषयो की समझने होती है जिनकी किताबे आसानी से उपलब्ध नही हो पाती लेकिन हमारी जरुरत की वे किताबे हमे लाईब्रेरी में जरुर मिल जाती है और लाईब्रेरी में बैठ कर हम उन किताबो से अपने विषय का अध्यन मुफ्त में कर सकते हैं! हाजी नसीम नवी ने यह भी कहाँ कि इस तरह की लाईब्रेरियाँ हर मस्जिद में खुलनी चाहिए और लाईब्रेरी के लिए अलग से एक कमरा या हाल मुकर्रर होना चाहिए जिससे कि मस्जिद के नमाजियों को खलल महसूस न हो तो वहीं दूसरी ओर लाईब्रेरी में पढ़ने और अध्यन करने वाले छात्र भी शांत माहौल के साथ मन लगा कर अपने विषयो पर अध्यन कर सके! मुफ्ती फैसल खान हाजी अनवर साहब इमाम कारी मुजीब साहब हाजी आदिल मलिक परिषद जी पूर्णिमा हाजी अब्दुल गफूर इमरान मलिक एडवोकेट मौलाना हाशमी साहब आशू मलिक ने भी लाईब्रेरी की जरुरत पर अपने अपने विचार व्यक्त किए!
क्षेत्रीय पूर्व पार्षद और ग़ाज़ियाबाद के पूर्व उपमहापौर हाजी आदिल मलिक ने, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद लाइब्रेरी की कमेटी को बधाई देते हुए कहा इस सोच से शहीद नगर में शिक्षा के प्रति बदलाव आनेकी पूरी उम्मीद है, क्योंकि जब छात्र सभी सुविधाओं वाली मौलाना अबुल कलाम आज़ाद लाइब्रेरी में आकर अपनी पढ़ाई की तैयारी करेंगे तो उनका रिजल्ट जरुर अच्छा और बेहतर आएगा और जब रिजल्ट अच्छा आएगा तो फिर और छात्र पढ़ने के लिए आएंगे!
इस मोके पर हाजी गफूर साहब, हाजी अनवर साहब, कारी मुजीब साहब, एडवोकेट मरान मलिक, मौलाना हाशिम, दीपक भट्ट, सतीश सेन, आदि दर्जनो वरिष्ट लोगो ने मौजूद रह कर मौलाना आजाद लाईब्रेरी के खुलने पर, लाईब्रेरी कमेटी को बंधाईयाँ देते हुए प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की!








