गंगाजमुनी तहजीव की मिसाल पेश करता कवि सम्मेलन मुशायरा में ग़ज़लो और किवाताओं को सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध!

CRS शाहजहाँपुर-जनपद के तिलहर नगर स्थित मो० हिन्दू पट्टी में हर साल की तरह इस साल भी वरिष्ट IPS शिव मुरारी सहाय की ड्योढ़ी पर होली की उप्ल्क्षय में गंगा जमुनी तहजीव बरकरार रखने वला 22 वाँ सालाना मुश्यरा का, नातया कलाम के साथ आग़ाज हुआ! शुक्रवार रात 9 बजे शुरु हुए इस मुशायरे में शायर की ग़ज़लो और कवि की कविताए सुन कर श्रोता मंत्रमुग्ध होते रहे! एक एक शयर और कविता की पक्तियाँ जम कर वाहवाही बटोरी रही! तालियों की गूंच प्रोग्राम की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी!तहजीव-ए-तिलहर की जानिब से गंगाजमुनी तहजीव की मिसाल बनता आ रहा यह कवि सम्मेलन-मुशायरा प्रोग्राम में मुम्बई से ए० एस० तुराज़, रामपुर से अजहर (इनायती), ग्वालियर से मदन मोहन (दानिश), कानपुर से वेद प्रकाश शर्मा (सन्जर), बरेली से अकील नोमानी और मुजफ्फर नगर से खुर्शीद हैदर और आगरा से अनबर अमान तथा दिल्ली से खश्बू शर्मा और शकील तिलहरी ने अपने कलाम को खूबसूरत अन्दाज में पेश कर सभी का दिल जीत लिया!








