
भदोखर रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाख निर्देशों के बाद भी तालाबों की जमीन और अवैध निर्माणों पर लगाम नहीं लग रही है लगातार मुख्यमंत्री मंचों से वादे और जिलों में बैठे आला अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जरूर जारी कर रहे हो लेकिन इसका असर रायबरेली में देखने को नहीं मिल रहा है
वी/ओ- ताजा मामला रायबरेली के सदर तहसील के भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीश पुर गांव का है तालाब गाटा संख्या 107 का है जिसका क्षेत्रफल 69 बिस्वा का है इसी तालाब पर पूर्व प्रधान विजय यादव किशन यादव अध्यापक विनय यादव जोकि भू माफिया किस्म के गांव के दबंग व्यक्तियों में गिने जाते हैं जिनके द्वारा तालाब की बेशकीमती जमीन पर कल से जेसीबी चलाकर न्यू खुदवाने का कार्य एवं भराई वह समतल का कार्य किया जा रहा है जिसकी सूचना गांव के ही प्रदीप कुमार यादव ने जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर तहसीलदार सदर को अवगत करा चुका है लेकिन किसी भी आलाअधिकारी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई आज गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर संबंधित मामले से अवगत जरूर कराया है फिलहाल जिलाधिकारी ने पूरा मामले को संज्ञान में लेकर एसडीएम सदर को जांच के आदेश जरूर सौंप दी है लेकिन तत्काल कोई कार्यवाही ना करना भी चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सख्त आदेश है कि तालाब की जमीनों पर कब्जा को मुक्त कराया जाए फिर भी दबंग किस्म के लोग तालाबों पर कब्जा कर रहे हैं और जिसकी सूचना पर आला अधिकारी कार्यवाही के बजाय आश्वासन दे रहे हैं आप सजग का अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि ऐसे में क्या मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन हो रहा है या फिर जिले में बैठे अधिकारी इस पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं फिलहाल अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आता है या फिर ठंडे बस्ते में डाल कर छोड़ देते है










