
ऊंचाहार रजबहा में पानी न छोड़ें जाने से धान पौध नहीं पड़ी किसानों में छाई मायूसी जताई नाराजगी
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज क्षेत्र के अन्तर्गत ऊंचाहार रजबहा में पानी न आने से किसानों में छाई मायूसी किसानों ने कहा धान की पौध न पड़ी तो धान रोपाई कैसे होगी धान की फसल कहां तैयार हो पाएगी वहीं किसान अन्नदाताओं का कहना है सिंचाई विभाग के जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान किसानों की समस्या को कोई सुनने को तैयार नहीं है किसानो ने यह भी बताया कई बार फ़ोन पर जिम्मेदारों से सम्पर्क किया गया कोई सुनने को तैयार नहीं धान पौध के खेत सूखे पड़े हैं भिगोई गई धान पौध भी घर में ही सूख जाएगी यदि ऊंचाहार रजबहा में पानी न छोड़ा गया वहीं किसानों में आक्रोश किसान जनक प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह,सोनू,कल्लू,सत्यम पाण्डेय,मोनू,लखन,दुर्गा शुक्ला,तेजभान सिंह,पुतान सिंह,सुघर पाल,टेकउ चौरसिया आदि एक सैकड़ा किसान ऊंचाहार रजबहा माइनर पर पहुंच कर अन्नदाता, किसानों ने अपनी समस्या बताई और सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों के प्रति आकोश जताया और नाराज़ किसानों ने नहर विभाग के उच्चाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा ऊंचाहार रजबहे में पानी न छोड़ा गया तो किसानों की धान पौध नहीं तैयार हो पाएगी कैसे धान की रोपाई होगी वहीं इस रजबहे से होकर कई गांवों अम्बारा मथई, खजुरी, कुसुमी सहित दर्जनों गांवों के किसानों को पानी की आवश्यकता है किसान दुर्गा शुक्ला ने बताया ऊंचाहार रजबहा नहर में पानी न छोड़ा गया तो धान की पौध नहीं तैयार हो पाएगी धान की रोपाई कैसे होगी दूसरे किसान तेजभान सिंह ने कहा नहर में पानी न आने से धान की पौध नहीं पड़ पाएगी लगातार एक सप्ताह तक नहर में पानी छोड़ा जाए।










