
एंकर.. रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री में डॉक्टर परिवार की मौत मामले में आइजी तरुण गाबा फैक्ट्री के आवासीय परिसर पहुंचे हैं। आइजी तरुण गाबा के साथ एसपी आलोक प्रियदर्शी व एडिशनल एसपी नवीन सिंह समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस अधिकारी मीडिया से दूरी बनाये हैं। उधर रेल कोच फैक्ट्री के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण सिंह की परिवार सहित हुई मौत के बाद पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा है। कुछ इक्का दुक्का पड़ोसी जो नजर भी आ रहे हैं वो स्तब्ध हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले रेल कोच कर्मी का कहना है कि उनके व्यवहार से कभी ऐसा लगा ही नहीं कि वह आत्महत्या जैसा कोई कदम भी उठा सकते हैं। हम बता दें कि रेल कोच फैक्टरी में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण सिंह का शव कल रात्रि उनके आवास से फांसी पर लटकता हुआ मिला था। पास में ही बेड पर पत्नी और 12 व 4 वर्षीय बच्चों के शव भी बरामद हुए थे। पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में आशंका जताई है कि डिप्रेशन के चलते पहले उन्होंने पत्नी व बच्चों की हत्या की और बाद में खुद फांसी पर लटक गए।










