
*CRS* – रायबरेली- गदागंज रायबरेली जिले के कानपुर इलाहाबाद मुख्य मार्ग से सुदामापुर चौराहे से ककोरन को जाने वाली मुख्य मार्ग पर गुलाब के पूर्व मे बनी यह पुलिया मौत को दावत देती नजर आ रही है आपको बता दे कि जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कहना है कि गड्ढा मुक्त रोड हो चुके हैं वहीं कई सालों से इस रोड पर बोलडर पड़े हैं नाम मात्र के लिए डामर डाल कर छोड़ दिया गया है यह मुख्य मार्ग कई गांवों को जोड़ती है डेरा गुलाब के पूरवा सुदामापुर ककोरन को निकलती है यहां पर कई हादसे भी हो चुके हैं आए दिन राहगीर चार पहिया वाहन लेकर मौके पर जाकर वापस हो जाते हैं क्योंकि पुलिया काफी सालों से टूटी पड़ी है इसलिए राहगीरों को काफी मसकत करना पड़ता है और 10 किलोमीटर दूर घूम कर लल्ली की चक्की होते हुए काकोरन के लिए जाना पड़ता है वहां के गांव वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गांव वालों से पूछने पर जानकारी हुई की यह पुलिया बनने से हम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और हमारे गांव का विकास होगा सबसे बड़ी बात यह है कि इस कड़ाके की ठंड में कोहरे के कारण काफी लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं लेकिन रायबरेली जिले के अधिकारियों को अपना चैंबर छोड़ने का मन नहीं होता है रोड और पुल बनाने वाले ठेकेदार क्या यह आलम है कि ठेका उठते ही ठेका लेने के लिए होड लग जाती है लेकिन काम करने के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर दिखावा कर दिया जाता है क्योंकि अधिकारी जिला छोड़कर कभी मौके पर चल रहे कार्य को देखने नहीं आते इसी का फायदा उठाकर ठेकेदार अपनी मनमर्जी कर मोटी रकम डकार जाते हैं और फिर इसका खामियाजा वहां की जनता को अपनी जान गावकर हाथ पांव तुड़वाकर भुगतना पड़ता हैऔर राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है










