
ऊंचाहार, रायबरेली। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के बाईपास निर्माण कार्य में लगी कम्पनी के प्लांट में सुरक्षा के लिए तैनात कर्मी ने दबंगो पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। साथी सुरक्षा कर्मियों की मदद के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। मामले में सीसीटीवी कैमरे में दबंगो के भागने की फुटेज की बात सामने आई है। पूरे मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है।
दरअसल रायबरेली से प्रयागराज तक राज्य मार्ग का सड़क चौड़ीकरण होना है। जिसका कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी निर्माण में अधिकांश आबादी वाले क्षेत्र को बचाने के लिए कई जगह बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इण्डिया ने आर एण्ड सी नाम की कम्पनी को बाईपास निर्माण करने काम दिया है। आर एण्ड सी कम्पनी ने कार्यों में सुगमता के लिए क्षेत्र के रामसांडा गांव में अपना प्लांट बनाया है। इसी प्लांट में से कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी गंगा बख्श सिंह बतौर सुरक्षा कर्मी कार्य करते हैं। प्रतिदिन की भांति वह गुरुवार को भी तैनात थे। दोपहर में वह वहीं लेट कर आराम कर रहे थे आरोप है कि तभी पास के ही नाजेपुर निवासी दो दबंगों ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे पीड़ित गंगा बख्श का सर फूटने से से वह घायल हो गया। मारपीट की जानकारी होने पर अन्य सुरक्षा कर्मी मदद के लिए दौड़े तो दबंग मौके से फरार हो गए। घायल गंगा बख्श का दावा है की दबंगों के भागते हुए फुटेज लगे हुए सीसीटीवी कैमेरे कैद है। मदद के लिए पीड़ीत ने 112 पुलिस को सूचना दिया है। जिसके बाद कोतवाल में भी लिखित शिकायत की है।कतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रकरण में विधिक कार्यवाही की जायेगी।










