
ऊंचाहार: कस्बा के मास्टर गंज मोहल्ला निवासी युवक पुराने मकान को गिराकर नया मकान बनाने के लिए अपने भाई व पत्नी के साथ पुराने घर को जमीदोज कर रहा था। दोपहर के वक्त तीनों जर्जर छठ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी छत भरभरा कर गिर गई, और मलबे में दबाकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार हुआ है।
मास्टर गंज मुहल्ला निवासी बरकत अली परिवार समेत पत्रक मकान में निवास करते चले आ रहे थे। मकान काफी पुराना होने की वजह से पूरी तरह से जर्जर हो गया था। भाइयों ने जिसे गिराकर नया मकान बनाने के लिए रविवार को कमरे की एक दीवार को गिरा दिया। दोपहर हो जाने की वजह से सभी छत के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच अचानक कमरे की जर्जर छत भरभरा कर ढह गई। जिसके मलबे के नीचे दबाकर बरकत अली, मोहम्मद अली तथा उनकी पत्नी चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। और मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाल आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले गए। जहां उनका उपचार किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया है। खतरे की कोई बात नहीं है।










