
लोकेशन रायबरेली
क्राइम रिपोर्ट सर्च न्यूज़ एजेंसी सह संपादक इंतजार सिंह
तालाब में तब्दील रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर नवनिहाल बच्चे।
खंड विकास अधिकारी दीन शाह गौरा व खंड शिक्षा अधिकारी दीन शाह गौरा आपकी नजर किधर है नौनिहाल बच्चे इधर है।
रायबरेली जिले के विकासखंड दीन शाह गौरा के अंतर्गत ग्राम सभा अलीपुर चकराई मे बने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र मे जाने के लिये जो रास्ता बना हुआ है वह कीचड़ व तालाब मे तब्दील हो जाने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे हो रहे हैं दुर्घटना का शिकार!
आपको बता दे कि जहां उत्तर प्रदेश के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ स्कूलों को लेकर बहुत सख्त है कि स्कूल में हर प्रकार की सुविधा टाइल्स साफ सफाई दिव्यांग शौचालय आदि की व्यवस्था जल्द से जल्द करवाया जाय तो वही नौनिहाल बच्चे अपनी जान जोखिम मे डाल कर कीचड़ और तालाब से हो कर प्राथमिक विद्यालय अलीपुर चकराई व आंगनबाड़ी केंद्र को जाने को मजबूर है कभी गिरते हैं तो चोटिल होते हैं तो कभी गिरते हैं तो ड्रेस खराब होती है। जिसकी वजह से इन नौनीहाल बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और बाधित क्यों ना हो क्योंकि किसी अधिकारी प्रधान मास्टर आदि के बच्चे थोड़ी ना पढ़ रहे हैं यहा तो गरीब मजदूर किसान के बच्चे पढ़ते हैं इसलिए अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता इसी लिए विद्यालयों की सुध बुद्ध कोई नहीं लेता इसी वजह से सरकारी प्राथमिक विद्यालय टीचर ज्यादा और बच्चे कम नजर आते हैं यदि किसी अधिकारी या नेता या प्रधान बीडीसी का बच्चा इन स्कूल में पढ़े तो यह लोग उसकी हाल खबर भी ले कि यहां पर क्या सुविधा है और क्या सुविधा नहीं है मास्टर टाइम से आ रहे हैं या नहीं आ रहे हैं क्या पढ़ाई की जा रही है लेकिन उच्च अधिकारियों के द्वारा कभी भी विद्यालयों को चेक करने का समय नहीं मिलता और विद्यालय जाएंगे तभी तो पता कर पायेंगे कि स्कूल जाने के रास्ते कैसे हैं। वहीं केवल कागजों में खानापूर्ति कर जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी जाती है और कई ऐसे विद्यालय हैं जिसमें मास्टर दोपहर तक आते हैं और चले जाते हैं कौन करेगा इसकी जांच क्या इसी तरह राम भरोसे चलेंगे स्कूल क्या इन गरीब बच्चों के साथ यूं ही होता रहेगा खिलवाड़ या किसी सक्षम अधिकारी के द्वारा स्कूलों के आने-जाने के रास्तों की जांच भी की जाएगी या फिर इसी तरह माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की अवहेलना करते हुए अधिकारियों के द्वारा दे दी जाएगी झूठी रिपोर्ट या फिर विकासखंड दीन शाह गौरा के अंतर्गत हो रही असुविधा पर लगेगा अंकुश और बच्चों को मिलेगी उज्जवल शिक्षा और साफ सुथरा रास्ता l अब देखना यह है कि विकासखंड दीन शाह गौरा के खंड विकास अधिकारी, व खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा क्या-क्या कार्यवाही की जाती है या अन सुनाकर छोड़ दिया जाता हैl










