सड़को पर आवारा पशुओं का तांडव, इंसानो को कर रहे हैं घायल!

(CRS इमरान साग़र उत्तर प्रदेश)
भूख से बेहालआवारा पशु अपना पेट भरने के लिए इतने व्याकुल व खूंखार होते नज़र आते हैं कि रास्ता चलते किसी भी इंसान को अपना शिकार बना कर उसे घायल कर बैठते हैं! अधिकांश इनमें सांड होने की खबरे अधिक प्रसारित होती रहती हैं! सड़को के डिवाईडर ही नही बल्कि साफ सुथरी सड़को पर पेट भरने का इंतज़ार करते आवारा पशुओं से कभी कभी यातायात भी पूरी तरह बांधित होता रहता है!
वर्ष 2017 के बाद जहाँ एक ओर सरकार की मंशानुरूप गौवश को सरंक्षण दिए जाने को लेकर तेज़ होती कबायद में गौशालाओं का तेजी से निर्माण हुआ तो वहीं खेत खलिहानो, ग्रामीण अंचलो से निकल कर आवारा पशुओं ने नगर आवादी की ओर रुख करना भी शुरु कर दिया और नगर की सड़को व आवासीय क्षेत्रो में यह स्थिति बारिश के मौसम में उस समय और भी भयवाह हो जाती है जब खेत खालिहान बारिश के पानी से भर जाते हैं!
आधी अधूरी गौशाला निर्माण में गौवश सरंक्षण पर तो जोर दिया गया परन्तु सांडो के सरंक्षण पर रत्तीभर ध्यान नही दिया गया! गौ आधा अधूरा गौ सरंक्षण भी तथाकथित गौरक्षको की कमाई का जरिया हो सकता है लेकिन गौशालाओंओ की देखरेख के मामले में भी प्रशासन की आँखो में धूल झोकने का काम लगातार जारी है! दिखावे के गौप्रेम से नही बल्कि आमजन की जागरुकता व प्रशासन के सहयोग से ही गौवश सहित आवारा पशुओं को भी ठीक से सरंक्षण मिलने पर ही खुले में चल रहे इनके तांडव पर किसी हद तक अंकुल लगने की संभावना हो सकती है यदापि शायद नही!
फोटो-परिचय(गूगल कॉपी पेस्ट)









