अधिकारियों से नोकझोंक के बाद भी मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया भारतीय कृषक दल को। भा०कृ०द० प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मुख्यमंत्री से मिलने राजधानी, अधिकारियों से हुई नोकझोंक।


तिलहर/लखनऊ। भारतीय कृषक दल की उत्तर प्रदेश में चरण वद्ध तरीके से भ्रमण कर रही समग्र क्रांति जन जागरण रथ यात्रा के क्रम में मिले किसानों, शोषितों के विचार एवं शाहजहांपुर में अवाम की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में विगत 50 दिन से तिलहर शहीद कुटी में चल रहे धरने की प्रशासन द्वारा अनदेखी एवं सरकारी नीतियों के घोर उल्लंघन के विरोध में मुख्यमंत्री से मिलने की अपनी घोषणा के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल लोकभवन पहुंचा।
लोक भवन पहुंचने पर भा०कृ०द० प्रतिनिधिमंडल की
पुलिस प्रशाशन के अधिकारियो से कड़ी नोकझोंक के बाद, अधिकारियो द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग ले जाया गया। मुख्यमंत्री के सदन में होने के कारण मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी ने समस्याओं से सम्बंधित माँग पत्र लिये एवं मुख्यमंत्री के समक्ष रखने एवं कार्यवाही कराने की बात कही एवं उक्त प्रकरण पर जल्दी ही मुख्यमंत्री से वार्ता की भी बात कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने बताया कि प्रमुख मांगों में, शाहजहांपुर, हरदोई सहित पुरे उत्तर प्रदेश में छुट्टा गाय सांडों की ज्वलंत समस्या का निराकरण कर गौवंश एवं खेती का संरक्षण कराने। शाहजहांपुर, हरदोई, फरुखाबाद उत्तर प्रदेश में धान खरीद में फर्जी सत्यापन एवं करोड़ों अरबों की एमएसपी घोटाले की एस आई टी से जांच कराने। नमामि गंगे /dasp योजना में हुए/हो रहे प्रदेश भर में करोड़ों रूपये के घोटाले की जांच कराने। प्रदेश भर में तिलहन, दलहनबीज मिनी किटो में धांधली की जाँच कराने सहित 15सूत्रीय माँग पत्र सौंपा प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय महासचिव/ यूपी प्रभारी प्रमोद यादव जनसेवक,प्रदेश सचिव संजय शर्मा,जिला अध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार, दिनेश राठौर, उपस्थित रहे।









