स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के तीन कवियों को सम्मान!

क्रांतिकारियों की चित्र प्रदर्शनी मदरसा नूर-उल-हुदा में लगाई गई!
CRSशाहजहाँपुर-स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित मदरसा नूर-उल-हुदा में सुबह लगभग 10:30 बजे काकोरी एक्शन ट्रेन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया! आयोजन में बीर शहीन क्रांतिकारियों के चित्रो की प्रदर्शनी लगाई गई! शहर तीन कवियों को सम्मानित किया गया!
समारेह जश्न-ए-आजादी के इस मौके पर जनपद के अमर शहीद शायर व कवि अशफ़ाक़ उल्ला खान, प० रामप्रसाद बिस्मिल एंव ठाकुर रोशन सिंह, की याद में शहर के तीन कवियों को सम्मानित किया गया तथा शाम लगभग साड़े 6 बजे मदरसे की छात्राओं द्वारा अमर शहीदों की प्रतिमाओ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात शाम 7:00 बजे शहीद स्तंभ पर दीपांजलि का कार्यक्रम किया गया!
इस मौके पर मदरसा नुरुल हुदा परिसर में क्रांतिकारियों के चित्र की एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसे छात्रे ने देख कर कई प्रेरणा लीं! इस मौके पर कई अधिकारी गण मौजूद रहे!
आयोजन में मौजूद मुख्य अतिथि के तौर पर असिस्टेंट लेवर कमिश्नर नासिर अली खान ने कहा कि हम को गर्व है कि हमारा देश ऐसा देश है जिसमें सभी धर्म का सम्मान है और सभी धर्म के लोगों ने एकजुट होकर इस देश को आजाद कराने में अपने अपनी जान की कुर्बानी दी! हम उनकी कुर्बानी को कभी भुला नहीं सकते! जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने मदरसे में लगी शहीदों के चित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इन क्रांतिकारियों ने जो अपने देश के खातिर अपनी जान को निछावर किया है उनके सम्मान में कवियों को सम्मान देना उनको श्रद्धांजलि है!
इस दौरान वरिष्ठ शायर असगर अली यासर को अशफाक उल्ला खान हसरत वारसी सम्मान, वरिष्ठ कवि दिनेश रस्तोगी को ठाकुर रोशन सिंह साहित्य सम्मान, वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल साहित्य सम्मान से नवाजा गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी महबूब हुसैन इदरीसी ने की! कार्यक्रम में व्यापारी नेता मोहम्मद रफी, हमीदखान, खलीक शौक, कासिम अख्तर, फैजान आतिफ, अजय अवस्थी, शारिक अली खान, मोइन खान, साजिद अली खान, इजहार हसन, मोहम्मद जहूर, मोहम्मद जाहिद आदि मौजूद रहे संचालन प्रधानाचार्य इक़बाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने किया!









