
ऊंचाहार, रायबरेली। किशोरी से दुष्कर्म के करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने मुक़दमा नहीं दर्ज किया। न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक युवक को जेल भेज दिया। वहीं दूसरा युवक खुले आम घूम–घूमकर किशोरी और उसकी मां को धमकी दे रहा है। दहशत में आई महिला ने पुलिस अधीक्षक से उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।
मामला जगतपुर कोतवाली क्षेत्र का है। घटना बीते वर्ष 202 के 3 नवम्बर माह की 18 तारीख की रात करीब 8 बजे की है। जहां एक किशोरी की मां को पहले एक युवक की बहन ने धान पीटने के बहाने अपने घर बुलाया फिर युवक महिला उस के घर पहुंचा जहां उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी मिली । उसका दूसरा साथी वहीं छिपा उसकी प्रतीक्षा कर रहा था। आरोप है कि युवक किशोरी का मुंह दबाकर घर के पीछे लगी पराली के ढेर में उठा ले गया जहां युवक व उसके दूसरे साथी ने बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी चिल्लाती चीखती इससे पहले उसका मुंह दबा दिया गया। किशोरी की मां जब वापस आई और बेटी को आवाज़ लगाना शुरु किया। कोई जवाब न मिलने पर किशोरी की मां आसपास ढूंढने लगी। इस बीच मौका पाकर दोनों फरार हो गए। तब किशोरी रो–रो कर पूरी आपबीती बताई। किशोरी की मां ने रात में ही पुलिस को दी। कई दिन तक दुष्कर्म पीड़िता व उसकी मां से कोतवाली पुलिस मुक़दमा दर्ज करने बजाए उन्हें हीला हवाली करती रही रूपयों का प्रलोभन दिया गया। लेकिन लेकिन दुष्कर्म पीड़िता की मां ने उनसे सौदा नहीं किया। पुलिस मुकदमा नही दर्ज किया। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां की साथ पुलिस अधीक्षक से की लेकिन उसपर भी कोई कार्रावाई नहीं हुई तब पीड़िता की मां ने न्यायालय की शरण ली तब न्यायालय ने दिनांक 02–03–2024 को पुलिस मुक़दमा दर्ज विवेचना का आदेश दिया तब पुलिस ने एक युवक को पकड़कर जेल भेज दिया। लेकिन दूसरा युवक खुले आम घूम रहा है। किशोरी व उसकी मां को धमकी देता है और कहता है कि पुलिस रुपए दे दिया है विवेचना में नाम निकल जायेगा। इस तरह वह लगातार धमकियां देता रहता है। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोरी की मां ने तीन दिन पूर्व आईजीआरएस पर व पुलिस अधीक्षक से शिकायत दूसरे युवक की गिरफ्तारी की मांग की है।










