
ऊंचाहार, रायबरेली। दिल्ली शहर में रोजगार के सिलसिले से गए युवक का एक युवती के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद युवक के प्रेमिका को अपने घर लेकर आने पर परिजनों द्वारा विरोध करने पर छोड़कर गई प्रेमिका के वियोग में प्रेमी युवक ने हाथ की नस काटकर आत्म हत्या करने कोशिश की है। परिजनों द्वारा सीएचसी में उसका ईलाज कराया गया है।
यह घटना क्षेत्र के पूरे पण्डित मजरे गंगेहरा गुलालगंज की है। जहां गांव निवासी अंकेश मिश्रा 25 वर्ष रोजगार के सिलसिले से दिल्ली शहर में रहता था। यहां उसे कई काम करते कई वर्ष बीत गए। इस दौरान अंकेश की मुलाकात एक युवती से हो गई। उनमें धीरे धीरे बात चीत के बात दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई यह उनका प्यार परवान चढ़ा तो। दोनों प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसमें खा ली और सदा सदा के लिए एक दूसरे साथ रहने का फैसला ले लिया। बताते हैं कि युवक अपनी प्रेमिका को दिल्ली से लेकर गांव आ गया। लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब बात नहीं बनी तो प्रेमिका उसे छोड़कर वापस दिल्ली चली गई। बताते हैं कि प्रेमिका के प्रेमी अंकेश की छोड़कर दिल्ली चली जाने पर उसके वियोग में अंकेश ने रविवार को ब्लेड से अपना हाथ काटकर खुद को मिटाने का प्रयास किया। अंकेश के रक्त रंजित हाथों को देख कर परिजनों के होश उड़ गए। बिना कुछ सोचे समझे आनन फानन उसे ईलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा ईलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि एक युवक द्वारा ब्लेड से हाथ काटा गया था। जिसका उपचार करने के बाद उसे भेज दिया गया है।










