मजार तोड़ने पर मचा बबाल, दो समुदाय आमने सामने! मौके पर भारी पुलिस की मौजूदगी ने कायम की शान्ति!

मजार और शिवलिंग प्राचीन होने के अपने अपने दाबे! तहरीर ले पुलिस शान्ति व्यवस्था बनाई!
CRS उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में दो विशेष समुदाय उस समय आमने सामने आ गए जब, मजार तोड़ कर शिवलिंग रखे जाने और फिर उक्त स्थान से शिव लिंग हटाए जाने का आरोप प्रत्यारोप में नोक झोक इतनी बढ़ गई देखते ही देखते माहैल इतना गर्मा गया कि पुलिस बल के साथ साथ मौके पर पीएसी बटालिन को पहुंचना पड़ा!
मामला शाहजहाँपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सहोरा का है! बताया जाता है कि बीते मंगलबार को गांव से बाहर कुछ दूरी पर एक पुरानी मजार को तोड़ कर वहाँ शिवलिंग रख दिया गया और फिर वहाँ से रातो रात शिव लिंग भी नदारद हो गया! दो धर्मो से जुड़े इस मामले की चर्चा आग की तरह जनपद भर में फैल गई जिससे प्रशासन तत्काल हरकत में आया!
दो समुदायो विशेष से सम्बन्धित मामला इससे पहले की और आगे बढ़ता कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अफसर ही नही बल्कि जिला प्रशासन भी तत्काल हरकत में आकर मौके पर पहुंच गया! मौके पर हजारो की संख्या में अपने हाथो में लाठी डंडे लिए जयश्रीराम जयघोष करते नज़र आए! मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसरो ने सख्ती बरते हुए मामले को सुल्झाने का प्रयास किया बहुसंख्य समुदाय की ओर से तहरीर ले कार्यवाही का आश्वासन दिया जबकि इससे पूर्व अल्पसंख्य समुदाय की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई बताई गई है!
सूत्रो की माने तो शाहजहाँपुर के सिधोरी थाना क्षेत्र के सहोरा गांव
का जिन्न बाबा का प्राचीन स्थान के पास बन्नो बुआ की मजार बताई जा रही है जिसके तोड़े जाने का आरोप हिन्दू समुदायो पर लगाया गया तो वहीं शिवलिंग हटाने का मुस्लिम समुदाय पर लगाए जाने को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने का जो कृत्य किया गया उसमें बाहरी तत्वो की साजिश होने की संभावना बताई जा रही है क्यूंकि गांव का माहौल और वातावरण पूरी तरह सही है! फिलहाल दोनो समुदायो की ओर से पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी मामला दो धर्मो से जुड़ा होने के कारण मौके पर भारी पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है!









