शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिये तोड़ दिया प्राचीन मजार, मचाया उपद्रव!


(इमरान साग़र की क़लम से)
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के थाना सिंधौली में बीते बुधबार सैकड़ो वर्ष पुराना प्राचीन मजार तोड़ कर उस स्थान पर शिवलिंग रखे जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के हाथ पैर फूल गए! दो समुदाय के बीच बात बढ़ने रोकने के लिए पुलिस के अगला कदम उठानेन से पहले ही मजार के स्थान पर रखा गया शिंवलिंग रातो रात अपने स्थान से जैसे गायब हो गया!
शिवलिंग गायब होने की खबर ने क्षेत्र में ही नही बल्कि जनपद भर के उपद्रवियों को मौका मिला, वे मौके पर जमा होने शुरु हो गए जबकि स्थानीय निवासी विवादित स्थान पर रत्तीभर फटकते नही दिखे क्यूंकि वे शायद काफी भयभीत मालूम हो रहे थे! इस बीच उपद्रवियों ने जम कर उपद्रव मचाया!
प्राचीन देव स्थान स्थित मजार 17 सितंबर की रात को तोड़ कर वहाँ शिवलिंग स्थापित कर दिया गया और 18 सितंबर को वहाँ से शिवलिंग भी हटा दिया गया! इस बीच भ्रामक सूचना के अनतर्गत विवादित स्थल पर वहुसंख्यक समुदाय के हजारो लोग वहाँ जमा होते गए जिनमें अधिकांश अपने हाथो में मोटे मोटो ड़डे लिए नज़रआ रहे थे!
विवादित स्थल पर तैनात हुई पुलिस के आला अधिकारियों में जनपद के सदर सक्रिल के सीओं के साथ उपद्रवियों ने अभ्रदता के साथ नोकझोक भी की! किसी बड़े बबाल की संभावना में स्थिति बिगड़ते देख आलाअफसरो ने विवादित स्थल का रुख करते हुए भारी पुलिस बल ही नही बल्कि पीएसी को भी बुला कर तैनात कर दिया!
जयश्रीराम के जयघोष के साथ मांग की जा रही थी कि शिवलिंग हटाने वालो को तत्काल गिरफ्तार कप जेल भेजा जाय! कई सगठन के पदाधिकारियों और पुलिस के आला अफसरो की लंबी वार्ता के बाद मजार समर्थको को की एक लंबी सूचि पर तहरीर लिख मौके पर ही पुलिस को दी गई तब कुछ मामला शांत होता नज़र आया!
सूत्र बताते हैं कि इस लम्बे विवाद में सहोरा गांव के मुस्लिम एक भी नज़र नही आया! बताया गया कि 2000 लगभग वोटो का गांव सहोरा में मात्र 20 मुस्लिम परिवार है जिनमें अधिकार दूर दराज प्रदेशो में अपनी जिविका चला रहे हैं और जो मौके पर गांव में मौजूद थे वें काफी भयभीत नज़र आ रहे थे! फिलहाल इस मामले में जहाँ मजार तोड़ने की सूचना 1076 पर पहले दी गई और उसके बाद तहरीर तो वहीं दूसरे पक्ष ने 60 से 70 अज्ञात सहित 10 व्यक्तियों को नामजर्द तहरीर दी है जबकि उनमें कई नाम ऐसे भी हैं जो या तो गांव से बाहर काम कर रहे हैं या घटना की जानकारी बहुत बाद में मिल सकी!
मौके पर पहुंची क्राईम रिपोर्ट की टीम ने गांव व आसपास के अनेक लोगो से इस विवाद के सम्बन्ध में जानकारी लेने का प्रयास किया! बताया गया, सहोरा में सैकड़ो साल पुरानी एक मजार को तोड़ कर शरारती तत्वों ने बनी कोठी में अन्दर शिवलिंग रखकर कब्जा कर रहा था तो दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया! घटना की सूचना पर वहाँ क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई! उपद्रवियों ने वहाँ हंगामा काट पुलिस पर पथराव भी कर दिया! क्षेत्र व ग्रामीण के लोगों का कहना है कि मजार काफी वर्षों पुरानी है मान्यता को तौर पर सभी समुदाय के लोग मजार पर आते हैं!









