
जलसा सीरतुननबी कस्बा सलोंन के गुड फिटलान में यूपी मशरिक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ
सलोन रायबरेली। जलसा सीरतुननबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कस्बा सलोंन के गुड फिटलान में मौलाना ताहिर मदनी अध्यक्ष मजलिस उलेमा उत्तर प्रदेश सेक्रेटरी मिललीउमूर जमाते इस्लामी हिंद यू पी मशरिक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मौलाना मोहम्मद अहमद नदवी ने कुरान पाठ से किया। इस अवसर पर मौलाना तनवीर अहमद नदवी ,मौलाना रफीक सल्फी ने अपने संबोधन में ईशदूत अंतिम संदेशटा हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि मौलाना मुफ्ती अली नईमी राजी ने कहा कि मोहम्मद (सलo) का जीवन हम सबके लिए अनु करणीय है। हमें शिक्षा पर जोर देना चाहिए साथ ही महिला और पुरुष सभी की जिम्मेदारी बनती है कि आप मोहम्मद सल्ला वसल्लम के आदर्शों पर चलकर समाज को सही दिशा दे सकते हैं अध्यक्षयी भाषण में मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद ताहिर मदनी ने अपने खिताब में में कहा कि हजरत मोहम्मद( सल्ल) सारी इंसानियत के नबी और रसूल हैं। आपने जो कहा उस पर खुद अमल करके दिखाया।आप अन्याय और अत्याचार के सख्त खिलाफ थे ।आप लोगों के काम आते और उनकी कठिनाइयों को दूर करते ,लोग आपकी बुद्धिमत्ता और समझदारी पर भरोसा करते, तथा आपसी मतभेदों का फैसला आपसे कराते थे। समाज में आप सम्मान की दृष्टि देखे जाते थे। उच्च सच्चचरित्रता के कारण लोगों ने आपको सादिक अर्थात सत्य निष्ठ और अमीन अमानतदार कहा। ईश्वर ने आप पर 40 वर्ष की उम्र में कुरान अवतरित किया और अपना संदेश्षटा बनाकर संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए भेजा। सबसे पहले आपने अपने करीबी रिश्तेदारों और मित्रों को इस्लाम से परिचित कराया ।फिर आम लोगों को इस्लाम की तरफ आमंत्रित किया ।आपने भाषा रंग और नसल के भेदभाव को समाप्त करके मानव समानता का उपदेश दिया ।आपसी मामलों और संबंधों को ठीक रखने पर जोर दिया। आप निहायत ही सच्चे इंसान थे। आपने अपने जीवन काल में कभी झूठ नहीं बोला। संदेशषटा बनाए जाने से पहले ही लोग आप को सत्यवादी और अमानत दार की उपाधि देचुके थे। नबूवत के ऐलान के बाद आपके बेहतरीन दुश्मनों को भी आपको झूठा कहने की हिम्मत नहीं हुई। आइये हम सब अंतिम संदेशषटा हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहे वसल्लम के आदर्शों पर चलते हुए उनके जीवन से अंकुरण हासिल करें। नेकी फैलाएं, आपसी सौहार्द के वातावरण का सृजन करें। उम्मते मुस्लिमा की जिम्मेदारी है की अल्लाह के पैगाम को कयामत तक समस्त मानव जाति तक पहुंचाए। इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद इस्लाम नदवी, मौलाना सऊद अली खान, जमात इस्लामी के जिला अध्यक्ष शबीह अहमद, हाजी मोहम्मद अयूब खान ,मोहम्मद शरीफ बेकरी ,अली अहमद उलेमा हजरात एवं भारी संख्या में आवाम मर्द और औरतों ने सीरत उन नबी के जलसे में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया । संचालन मोहम्मद इस्माइल खान ने किया। शबीह अहमद ने कार्यक्रम के आयोजक संयोजक डॉ एजाज उमर अंसारी अमीर मकामी एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार ज्ञापित किया। अतराफ तरफ से आए हुए लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।










