
रायबरेली। नेपाल में ईट भट्टे पर काम करने गए नाबालिक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना चार दिन पहले हुई है। घटना के बाद आज सुबह युवक का शव उसके गृह जनपद पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई । घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है ।मामला रायबरेली जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोरई गांव से जुड़ा है। जहां पर रहने वाले गंगा प्रसाद के पुत्र अमरेश कुमार उम्र 15 वर्ष की ईट भट्टे पर काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव आज 4 दिन बाद गृह जनपद पहुंचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक अमरेश दिसंबर 2024 में नेपाल में एक ईंट भट्टे पर लेबर का काम करने के लिए रायबरेली से गया हुआ था। जहां पर ईट पटाई के दौरान पिछले चार दिन पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।।जानकारी घरवालों को लेबर सप्लाई करने वाले ठेकेदार के माध्यम से दी गई। आज सुबह मृतक युवक का शव उसके गृह जनपद पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस के सामने भट्ठा मालिक के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है
इस पूरे मामले को लेकर गुरबक्श गंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं परिजनों की तहरीर पर कार्रवाही शुरू कर दी है।










