
ऊंचाहार, रायबरेली। एंटी करप्शन टीम ने तहसील में छापेमारी कर एसडीएम के अहलमद पेशकार समेत निजी कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़कर कोतवाली लाया गया है। जहां संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। तहसील में भ्रष्टाचार व्यापक पैमाने पर फैल चुका था, जन्म मृत्यु, प्रमाण पत्र से लेकर मुकदमे की जीत हार के लिए सीधे तौर पर वादी से रूपयों की मांग की जाती रही है। रुपए निजी कर्मचारी ललित मौर्य के माध्यम से ली जाती रही है। शिकायत के बाद गुरुवार को एंटी करप्शन टीम तहसील पहुंची और एसडीएम के संबद्ध अहलमद पेशकार कृष्ण बहादुर सिंह तथा उनका निजी कर्मी ललित मौर्य को 151 का मुकदमा खत्म कराने के नाम पर युवक से सात हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम दोनों आरोपितों को पड़कर कोतवाली ले आई। जहां जांच के दौरान हाथों व नोटों पर लगा केमिकल पाया गया। पकड़े गए कृष्ण बहादुर सिंह वर्ष 202 से निलम्बित चल रहा था। बावजूद इसके वह एसडीएम न्यायालय में कार्यरत था।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि एसडीएम के अलहमद पेशकार द्वारा अपने निजी कर्मचारी ललित के माध्यम से सात हजार रुपए घुस लिए जा रहे थे। जिन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।










