
CRS NEWS रायबरेली लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा ऐहार में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ताजिया रखने और मुहर्रम मनाने की 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा चुनौती दी जा रही है। मुस्लिम समुदाय के अनुसार, पुराने इमामबाड़े में छत नहीं होने के कारण बारिश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, इसलिए उन्होंने चंदा इकट्ठा कर इमामबाड़े की मरम्मत शुरू की और छत के लिए खंभे भी खड़े कर दिए। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस प्रशासन को बुला लिया, जिसके बाद पुलिस ने काम रोक दिया और वहां पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के 2 लोगों को भी अपने साथ थाने लें जाकर उनका चालान कर दिया
मुस्लिम समुदाय के लोग इस दोहरे व्यवहार से परेशान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि प्रधानमंत्री जी तो सबके साथ और सबके विकास की बात करते है फिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। यह घटना हिंदू-मुस्लिम एकता के दावों के बीच एक अलग तस्वीर पेश कर रही है, जहां कुछ लोग समुदायों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐहार ग्राम सभा के मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी परंपराओं का पालन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है










