
सलोन (रायबरेली)
सर्वोदय विद्यापीठ इण्टर कालेज में शुक्रवार को विद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्लैटिनम जुबली समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभापति मृत्युंजय सिंह और प्रबंधक डॉ जितेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सभापति मृत्युंजय सिंह ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना चार जुलाई उन्नीस सौ पचास में राय अम्बिका नाथ सिंह जूदेव द्वारा की गई थी। विगत पचहत्तर वर्षों से क्षेत्र में ये विद्यालय शिक्षा की अलख जगा रहा है।
प्रबंधक डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इस विद्यालय से पढ़े कई छात्र छात्राए देश और विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहें हैं।
इस अवसर पर वर्तमान में विभिन्न पदों पर कार्यरत विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। और सेवानिवृत हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। पूर्व छात्र छात्राओं में मोहम्मद इस्माइल खां ,साधना शर्मा, तलत जहां ,अखिलेश प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इन पूर्व छात्र छात्राओं ने अपने अध्ययन काल के संस्मरणों को याद कर ,वर्तमान छात्र छात्राओं को संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व अध्यापकों ने भी अपने संस्मरणों को बच्चों को बताते हुए कहा कि लगन और कड़ी मेहनत से एक अच्छा मुकाम मिल सकता है। इस समारोह में विद्यालय की छात्राओं नाज़नीन , अंजली, सोनिका, सोनिया, निधि ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया। इसके बाद छात्रा चंदना गुप्ता ने शिव स्तुति की, छात्र आलोक ने भाषण दिया ,छात्रा सानिया निर्मल ने नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा महक ने डॉ मोमिता हत्याकांड पर एक नाटक प्रस्तुत किया। चन्दना ने एक राधा एक मीरा गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया, शगुन ने प्रेरक कविता सुनाई, नाज़नीन ने गीत गाया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में अच्छा योगदान देने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें अर्चिता, अंजली, अल्पना, आकांक्षा, निधि, मानवी, सुनैना, ख़तीज़ा, साक्षी, योगेश, खुशबू, अर्शिया, दीक्षा, सानिया, नंदनी, कशिश, सुहानी, शगुन, सविता और अर्जुन रहे।
पूर्व अध्यापकों में मनोविश्राम मिश्रा, राजकिशोर त्रिपाठी, छेदी लाल ओझा, जोगेंद्र बहादुर सिंह, सुरेश बहादुर सिंह मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अमित कुमार भारती ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया।










