
गदागंज रायबरेली विकासखंड दीन शाह गौरा में सोमवार को समय लगभग 4:30 बजे कृषि विभाग व वन विभाग के द्वारा प्राकृतिक खेती स्वस्थ धरती समृद्ध किसान सुरक्षित भविष्य के तहत गोष्ठी का किया गया आयोजन गोष्ठी में कृषि सखी व क्षेत्र के अन्य किसान मौजूद रहे प्राकृतिक खेती के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ऊंचाहार विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक खेती के मुख्य सिद्धांत शून्य बजट खेती, मिट्टी का संरक्षण, स्थानीय संसाधनों का उपयोग, बहु फसली प्रणाली क्रॉप व मल्चिंग से बाहरी लागत कम स्वयं निर्मित जैविक खाद का उपयोग करें रसायन मुक्त खेती में भूमि की उर्वरता सदैव बरकरार रहती है गोवंश आधारित घोल आदि व्रतधन जीवमृत वीजा अमृत कंपोस्ट आदि फसल विविधता से जोखिम कम और आय में वृद्धि मिट्टी की नमी और जैविक पदार्थ में वृद्धि होती है प्राकृतिक खेती से हम सब घातक बीमारियों से बचेंगे साथ ही शुद्ध फसल का फायदा भी मिलेगा लगभग 100 कृषि सखी बहनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया वा ब्लॉक परिसर में बरगद वा पीपल के पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर डीएफओ प्रखर मिश्रा फॉरेस्ट रेंजर रवीशंकर डिप्टी रेंजर रजनीश कुमार वन दरोगा आलोक मणि तिवारी फॉरेस्ट गार्ड राकेश कुमार गौरा ब्लाक प्रभारी अशोक मिश्रा देवेश लोधी शिवमोहन त्रिवेदी रविंद्र पांडेय कृषि बीज भंडार प्रभारी सनी कुमार अजय दीप संजीव बाजपेई व भारी संख्या में कृषि सखी मौजूद रही।










