रिपोर्ट धीरेन्द्र प्रताप
। इस गैंग के लोग बच्चे की बीमारी का बहाना बनाकर चांदी या सोना बेचने की पेशकश करते थे। सोने चांदी के कारोबारी इस दौरान ज़रा भी चूकते तो यह टप्पेबाज़ नगदी या ज़ेवर लेकर फरार हो जाते। इस गैंग से जुड़े एक पुरुष और एक महिला एक दिन पहले मिल एरिया में टप्पेबाज़ी करते रंगे हाथ पकडे गए थे। दरअसल मिल एरिया थाना इलाके के हरदासपुर में मोहित सोनी की ज्वेलरी शॉप है। यहीं टप्पेबाज़ पुरुष और महिला ने पहुँच कर अपने बेटे को बीमाऱ बताकर चांदी बेचने की बात कही थी। दुकानदार मोहित चांदी खरीदने की बात स्वीकार कर जैसे ही अंदर की तरफ गया टप्पेबाज़ महिला पुरुष काउंटर पर रखे दस हज़ार रुपए लेकर फरार हो गए। मोहित ने तुरंत पलट कर देखा तो दोनों भाग रहे थे। मोहित ने दोनों का. पीछा कर उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही तीन अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में इस गैंग ने बताया कि वह लोग अलग अलग ज़िलों के रहने वाले है और गैंग बनाकर सोने चांदी की दुकानों पर टप्पेबाज़ी करते है।










