
रायबरेली में भूमि विवाद में प्रधान ने गुर्गों के साथ दलित परिवार को बर्बरता से पीटा।
CRS न्यूज,रायबरेली जिले में दलित उत्पीड़न का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है बेखौफ
दबंगों ने दलित परिवार को भूमि विवाद में बर्बरता से पीटा है। इतना ही नहीं चार पहिया वाहन में भी दलित युवक को बैठा कर अपहरण किए जाने का दुस्साहस कर बैठे। हलाकीं बीच बचाव से अपने मंसूबों में असफल हो
दरअसल पूरा मामला जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित रेवहारा गांव का है जहां कि निवासी शीला देवी ने बताया कि मेरे पिता सभादीन की मृत्यु बीती 30 दिसम्बर को हो गई थी। उसके पहले मेरी मां लक्ष्मी की मृत्यु लगभग 3 वर्ष पूर्व हुई थी मैं अपने माता – पिता कि समाधी का निर्माण करने जा रही थी तभी रेवहारा प्रधान जागेंद्र, अन्नू , दिनेश सहित कई अन्य अज्ञात लोगों ने चार पहिया वाहन से मौके पर आकर गालियां देते हुए मार पीट करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर मेरा देवर रामू व मेरी बहने अंतिमा व रानी तथा रेखा मौके पर बचने आई तो दबंगों ने सभी को काफी मारा पीटा, दबंगों ने मेरे देवर रामू को जबरदस्ती लात घूंसे मार का अपनी गाड़ी चार पहिया वाहन में भर रहे थे। काफी चीख पुकार सुन कर व काफी लोगो के आ जाने पर छोड़ कर भाग खड़े हुए। दबंग प्रधान व उसके गुर्गों द्वारा कि गई पिटाई से दलित परिवार को अंदरुनी गम्भीर चोटें आईं हैं।










