प्रशासन के व्यवहार के विरुद्ध भारतीय कृषक दल 22 एवं 23 जनवरी को “समग्र क्रांति जनजागरण यात्रा ” निकालेगा।
तिलहर/शाहजहांपुर-छुट्टा गाय सांडों की ज्वलंत समस्या,सलेमपुर से खैरपुर मार्ग की मरम्मत, दोशपुर रतनपुर, रजपुरा, फाजीलपुर होकर तिलहर तक डामरीकरण, खैरपुर चौराहा पर फ्लाईओवर, तिलहर बसड्डा तक बस संचालन, बिरियाबाबा रोड पर नो पार्किंग जोन, कटरा में किसान मंडी निर्माण, कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज, तहसील अधिकारियों द्वारा जनता की उपेक्षा, चोरी की घटनाओं को थाना पुलिस द्वारा दवा देना, खैरपुर पीएचसी के सुचारू संचालन आदि मांगो को लेकर विगत 22 दिसंबर से गांधीवादी सत्याग्रह जारी है।
संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक” ने लोकमहत्व के प्रकरण को गंभीरता से निस्तारित करने की अपील करते हुए स्थानीय प्रशासन की उदासीनता को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। आजाद भारत में अधिकारियों का अंग्रेजी हुकूमत से भी खराब व्यवहार बहुत ही चिंताजनक है।इसके खिलाफ भारतीय कृषक दल 22 एवं 23 जनवरी को “समग्र क्रांति जनजागरण यात्रा ” निकालेगा।









