डलमऊ रायबरेली-
गांव में बनने वाले अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब की खुदाई में मनमानी का मामला प्रकाश में आया है मानकों को दरकिनार करते हुए जहां पर मानव सृजन के जरिए तालाब की खुदाई की जानी चाहिए वहीं पर पंचायत सचिव ग्राम प्रधान व अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों की मनमानी के चलते रातों-रात जेसीबी से खुदाई करा दी गई मामला तूल पकड़ते देख कर अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे विकासखंड डलमऊ के खरगपुर सौताना में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब का निर्माण कराया जा रहा है शासन की मंशा है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत मानव सृजन के जरिए तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाए जिससे गांव में मजदूरों को काम मिल सके और उनकी आमदनी बढ़ सके एक तालाब के सौंदर्यीकरण पर लगभग 30 लाख खर्च किए जाने का अनुमान है लेकिन शासन की मंशा पर पलीता लगाते हुए जिम्मेदारों ने उच्च अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए रातों-रात जेसीबी से तालाब की खुदाई करा दी ग्रामीणों के द्वारा जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को पहुंची और जिम्मेदार अधिकारी तलब किए गए तब कर्मचारियों के हाथ पैर फूलने लगे एक
दूसरे पर दोषारोपण होने लगा अधिकारी अपने आप को बचाने के चक्कर में लग गए फिलहाल बरती गई मनमानी के संदर्भ में जब खंड विकास अधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार यादव से बात करने का प्रयास किया गया तो व्यस्त होने का बहाना बता कर फोन काट दिया
क्या है अमृत सरोवर योजना
गांव में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाबों को विकसित करने की सरकार की मंशा साफ जाहिर है प्रत्येक विकासखंड में अभी 5 तालाबों को सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें मानव सर्जन के जरिए तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा तालाब के चारों ओर इंटरलॉकिंग होगी बैठने की उत्तम व्यवस्था की जाएगी जिससे लोग तालाब के किनारे बैठ कर सरोवर का आनंद ले सके छाया के लिए छायादार पेड़ लगाए जाएंगे जिसके लिए लगभग 30 लाख का बजट निर्धारित किया गया है यह धनराशि स्टीमेट के आधार पर घट बढ़ सकती है स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब पर झंडारोहण भी कराया जाएगा









