तिलहर CHC में महिला डॉक्टरो का टोटा, भेड़ चाल हुआ अस्पताल!

नर्स और वार्ड वॉय की पॉकिट मनी में हुई बढ़ौत्तरी!
CRS न्यूज़ एजेंसी से इमरान सागर!
शाहजहाँपुर/तिलहर-कहने को तो तिलहर नगर में (CHC) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अनेको सुविधाओं से सुसज्जित है परन्तु इस सच़ के पीछे आसान से झाक कर देखा जा सकता है कि कितने बड़े झूठ को प्रसारित किया जा रहा है! जहाँ विद्युत व्यवस्था के अक्सर ठप्प रहने से नि:शुल्क सरकारी एक्सरा कराने के लिए बाहर 300 रुपया तक खर्च करना पड़ता है तो वहीं मलेरिया की जांच तत्काल के बदले सप्ताह लग जाना मामूली बात हो गई है!
ज्ञात रहे कि विगत वर्ष CMS कमर उज जमा के रहते यहाँ मरीजो को अनेक जांचे नि:शुल्क दिए जाने की सुविधाए बनाई गई थी!
दातो का डॉक्टर हो सकता है परन्तु उसे वे तकनीकी सुविधाए नही दी गई जिससे वह मरीज के दांतो का इलाज कर सके! आँखो का डॉक्टर भले ही CHC के 1 रुपये पर्चे पर मरीज को देख ले परन्तु मरीज को बाहर से चश्मा बनवाने और दबाई बाहर से खरीदने दिए जाने के नाम पर जम कर धन बसूली होती नज़र आ रही है! CHC प्रसूर्ती विभाग में महिला डॉक्टर नही परन्तु कथित नर्सिंग होमो के मौजूद दलाल यहाँ आने वाले डिलीबरी मरीजो को अपने नर्सिंग होमो पर रेफर कराने के नाम पर ड्यूटी पर कार्यरत तथा कथित नर्सो को 2 से 10 हजार तक तक देते नज़र आते है! अनेको बार इस प्रकरण के वीडियो तक वायरल हुए परन्तु दबंगई के बल पर कोई सुनवाई नही हो सकी जिसके चलते अस्पताल स्टाफ के हौसले बुलन्द है!
सफाई व्यवस्था को देखे तो शौचालय में पानी तो मिलता ही बल्कि उनके गन्दिगी की भरमाण मिलती है! क्यूंकि CHC के सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी को प्रायवेट कर्मी को 3 से 4 हजार प्रतिमाह में ट्रांसफर कर करवा रहे हैं! इतना ही नही बिजली जाने के बाद, CHC का अपना जनरेटर होने पर भी डीजल न होने का बहाना कर चलाया नही जाता जिससे तमाम जांच और एक्सरे का काम पूर्णत्या बांधित हो जाता है! प्रश्न यह है कि प्रशासनिक स्तर से मिलने वाला डीजल आखिर खर्च होता कहाँ है यदि यहाँ जनरेटर चलता नही! लाखो रुपऐ सरकार के खर्च कर लगवाए CCTV जिनका संचालन पूरी ठप्प नज़र आता है, OPD में लगी बन्द स्कीन सब कुछ स्वंय बता रही है!
सूत्रो की माने तो CHC तिलहर को सरकारी स्तर पर भले ही मरीजो के लिए तमाम तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित कर रखा हो परन्तु धरातल पर एक सुविधा मरीजो को नही मिल पा रही है! CHC पर आने वाले अपातकाल मरीज को जहाँ तत्काल जिला अस्पताल के रेफर करने में स्टाफ अपनी काबलित का प्रमाण देता है तो वहीं डिलीबरी रूम में कार्यरत तथाकथित नर्स स्टाफ प्रसूरता के डिलीबरी कराने के प्रायवेट नर्सिंग होमो में भेज कर जम कर धनबसूली में लगी है! एैसा माना जाता है कि CHC के इस व्यवहार से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने की साजिश चल रही हो!









