
रायबरेली जिले के रेलवे स्टेशन जलालपुर धई के रेलवे फाटक को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों द्वारा दूसरी रेलवे फाटक बंद किए जाने की दी चेतावनी
क्राइम रिपोर्टर सर्च न्यूज़ सह संपादक इंतजार सिंह
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर धई रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दुरी पर बना रेलवे फाटक कभी नहीं खुलता जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि फाटक नम्बर 54c/1 पे बना रेलवे फाटक जो कभी नहीं खुलता जिससे कई सरकारी सुविधाओं से ग्रामीण वंचित रह जाते हैं आपको हम बता दें कि डलमऊ और ऊंचाहार मुख्य मार्ग से मिली हुई यह रोड जलालपुर धई होते हुए सैकड़ों गांव को जोड़ते हुए पयागपुर गौरी तक जाती है जलालपुर धई में प्राथमिक विद्यालय राजकीय विद्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साधन सहकारी समिति जैसे कई केंद्र जलालपुर धई के मुख्य मार्ग पर ही बने हुए हैं लेकिन रेलवे फाटक बंद होने की वजह से ग्रामीणों को 7-8 किलोमीटर दूर घूम कर आना पड़ता है अगर यह फाटक खुल जाएगा तो महज 10 कदम पर सारी सुविधाएं ग्रामीणों को मुहैया हो जाएगी आज दिन रविवार को सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चे वह ग्रामीणों ने स्टेशन पर आकर विरोध जताया और कहा कि यदि अगर सुबह परमानेंट फाटक नहीं खुलेगा तो हम सभी बच्चे दूसरे फाटक को बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे क्योंकि स्टेशन मास्टर को लिखित रूप से डीआरएम को तहरीर दे दी गई थी फिर भी स्टेशन मास्टर के द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिए दूसरे फाटक को बंद करने के लिए हम सभी ग्रामवासी मजबूर हैं जब तक हमारा फाटक नहीं खुलेगा तब तक हम दूसरे फाटक को भी बंद रखेंगे और ग्रामीणों में रेलवे प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आश्वासन दिया है कि अगर सुबह तक हमारी आवाज नहीं सुनी गई तब हम मजबूरी में दूसरा फाटक बंद करेंगे जब तक हमारा फाटक नहीं खुलेगा तब तक यह फाटक भी नहीं खुलने देंगे
अगर आपको इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचना है तो आपको चंद कदम की दूरी को 7-8 किलोमीटर का सफर तय करके ही जाना पड़ेगा इसी के चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है कि सरकार के द्वारा रेलवे फाटक तो लगा दिया गया है गेटमैन के लिए भवन भी बनवा दिया गया है लेकिन वहां पर कोई गेट मैन नहीं तैनात किया गया अगर गेटमैन तैनात नहीं किया गया तो हम सभी ग्रामवासी धरना देने को मजबूर हो जाएंगे और इसका जिम्मेदार रेलवे विभाग और स्टेशन मास्टर ही होंगे
राजेश मालवीय, विनोद कुमार , सुनील कुमार , आदित्य नारायण, पूर्व प्रधान बाबूलाल आदि छोटे छोटे नन्हे बच्चे आदि ग्रामीण मौजूद रहे l










