बछरावां रायबरेली। जहां एक ओर परिवार नियोजन के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाकर जनसंख्या को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दो ताजे मामले प्रकाश में सामने आ रहे हैं। जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा में नसबंदी ऑपरेशन होने के बावजूद भी बच्चे ने जन्म लिया।
जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि पहला मामला विकास क्षेत्र पर शेखपुर समोधा गांव की रहने वाली मालती पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि सन 2018 में मैंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में नसबंदी का ऑपरेशन कराया था और मेरा नसबंदी का ऑपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अनिल कुमार जैसल ने किया था। इसी कड़ी में मालती के पति मनोज कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी का नसबंदी का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन ऑपरेशन होने के बाद मेरी पत्नी को बच्चा हो गया। मैंने कई बार सरकारी अस्पताल पहुंचकर अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई परंतु मुझे न्याय नहीं मिला।
वही दूसरा मामला स्थानीय विकास क्षेत्र के नारायण खेड़ा मजरे पिण्डौली की रहने वाली ममता देवी पत्नी हुबलाल का है। जिनका कहना है कि दिसंबर 2018 में बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार जैसल ने मेरा नसबंदी का ऑपरेशन किया था। उसके पश्चात मुझे गर्भधारण हो गया और ऑपरेशन के पश्चात भी बच्चा हुआ।
इस संबंध में जब संवाददाता अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अनिल कुमार जैसल से इस प्रकरण पर बातचीत करने पहुंचे तो अधीक्षक साहब संवाददाता व उसकी टीम को देखकर चौंक उठे। जब संवाददाता ने उक्त प्रकरण के मामले में अधीक्षक साहब से सवाल पूछा तो वह हक्के बक्के रह गए और संवाददाता के अन्य प्रश्नों को अनसुना करते हुए अपनी सफाई देते हुए नजर आए। परंतु सफाई देते समय अधीक्षक साहब के चेहरे की खिली मुस्कान हवा हवाई होती नजर आई, जो अधीक्षक साहब से ऑपरेशन करते समय हुई गलती को पूर्ण रुप से प्रदर्शित कर रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सीएचसी में अपनी तानाशाही को पूर्ण रूप से प्रदर्शित कर रहे जनाब अधीक्षक साहब पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली कब तक कार्यवाही करते हुए नजर आते हैं, यह समय के गर्भ में है।
*बछरावां सीएचसी अधीक्षक अनिल कुमार जैसल* जब संवाददाता ने उक्त प्रकरण के मामले में अधीक्षक से पूछा तो उनका कहना था कि नसबंदी के बाद भी कभी-कभी बच्चे हो जाते हैं और अन्य प्रश्नों को संवाददाता के द्वारा अनसुना करते हुए अपनी सफाई देते हुए नजर आए”









