
किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर औद्योनिक खेती करके अपनी आय को दो गुना कर सकते है
विभिन्न प्रकार के कृषि व लघु उद्योग की स्थापना में दी जा रही है सब्सिडी
प्रधानमंत्री जी द्वारा जरुतमन्दों को फ़्री राशन की अवधि बढ़ाये जाने पर प्रशंसा व्यक्त की
केंद्र और प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के भले के लिए योजनाओं को संचालित कर रही है
Report CRS रायबरेली 24 दिसम्बर, 2022 प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया एवं जरुतमन्दों को कंबल वितरण किया। उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम-घुराडीह, समरदहा में पक्की रोड से श्री रामदीन जी के घर के आगे तक इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम-घुराडीह, रसूलपुर में पक्की सड़क से श्री बदलू जी के घर से होते हुए श्री अशोक जी की दूकान तक इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम-घुराडीह में श्री रामनरेश जी के दरवाजे से श्री राम प्रसाद जी के दरवाजे तक नाले का, ग्राम-पैहरमऊ, बहादुर नगर, खैरहना में श्री देवबक्श सिंह जी के दरवाजे से नहर तक का मरम्मत कार्य का तथा ग्राम कोडरस, मंचितपुर में श्री रजौले गौतम जी के दरवाजे से श्री रामप्रताप मौर्या जी के घर तक तगभग 180 मी० इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया।
उद्यान मंत्री ने कम्बल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत रायबरेली क्षेत्र के ग्राम-दाउदपुर, डिघिया, ग्राम-आदमपुर एवं ग्राम-सिघौना के हर आम जान मानस, जरूरतमंद-निशक्त को कड़कड़ाती ठण्ड से राहत पहुंचाने के क्रम में गरीब व जरूरतमंदों हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर निशुल्क कंबल वितरित कर उनका कुक्षलक्षेम लिया।
उद्यान मंत्री ने भ्रमण के दौरान आम जनमानस के साथ मुलाकात की। उन्होंने लोगो उद्यान विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अवगत कराया कि किस प्रकार किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर औद्योनिक खेती करके अपनी आय को दो गुना कर सकते है। उद्यान विभाग से मिलने वाली विभिन्न प्रकार के कृषि व लघु उद्योग की स्थापना में मिलने वाली सब्सिडी के बारे में लोगो को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों का कम्बल वितरण किया गया उन्होंने मीटिंग स्थल पर आए लोगों की जन समस्या को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा जरुतमन्दों को फ़्री राशन की अवधि बढ़ाये जाने पर प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की जरुरतो का ध्यान रखती है और उनके भले के लिए योजनाओं को संचालित कर रही है।










