CHC तिलहर में स्टाफ नर्स और लेडी डॉक्टरो की हठधर्मी और मनमानी!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के एक मात्र सरकारी अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित जहाँ चिकित्सा अधिक्षक ईमानदारी से कार्य कराए जाने का वादा करते हैं तो वहीं इसके विपरीत जच्चा बच्चा वार्ड के डिलीबरी रूम में आने वाले मरीजो को, तैनात लेडी डॉक्टर अपने पर्सनल नर्सिंग होम में रेफर करने का दबाव बनाती है या फिर अबैध रूप से धन बसूली पर सरकारी सुविधाए देती है़!
बताया जाता है कि CHC तिलहर में पुरूष डॉक्टरो ने मरीजो पर बाहरी दबाईयाँ खरीदने का दबाव बनाना तो बंद कर दिया परन्तु जच्चा बच्चा वार्ड के डिलीबरी रूम में ड्यूटी के दौरान मरीजो को दबाईयाँ बाहर से लाने को ही मजबूर नही किया जाता बल्कि चुनिन्दा मेडिकल स्टोरो पर से ही खरीदने पर जोर दिया जाता है! मोटी कमीशन के चक्कर में डिलीबरी रूम में तैनात स्टाफ अपनी तिजोरी भरने में लगा है! दूसरी ओर बिना अबैध रकम लिए अस्पताल में बच्चे की डिलीबरी न कराते हुए अपने पंसदीदा प्रायवेट संस्थानो में लेजाने का दबाब बनाते हैं!
सूत्रो की माने तो डिलीबरी रूम में तैनात स्टाफ कई बार चिकित्सा अधिक्षक की फटकार खा चुका है लेकिन ऊँची पहुंच और राजनीति रसूख के चलते यह स्टाफ चिकित्सा अधिक्षक को रत्ती भर भाव नही देता और मरीजो से अपनी हठधर्मी और दबंगई के बल पर सरकार द्वारा मरीजो को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं के बदले अबैध धनबसूली कर प्रदेश सरकार का नाम बदनाम करने में लगा हैं!









