
डलमऊ रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
आज के समय में बेटू से बेटियां कम नहीं है
किसान की बेटी का वालीवाल अंडर 16 में हुआ चयन
आज के समय में बेटों से बेटियां कम नहीं है। जिसका जीता जागता उदाहरण घुरवारा गांव की रहने वाली कोमल मौर्या ने कर दिखाया है। कोमल का भारतीय वालीबॉल अंडर 16 में चयन होने पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद में भी खुशी की लहर है।
दरअसल डलमऊ तहसील क्षेत्र के घुरवारा गांव के रहने वाले मनोज कुमार मौर्य कृषि कार्य के साथ-साथ स्कूल में प्राइवेट ड्राइवरी करते है। मनोज कुमार की पुत्री कोमल मौर्या न्यू एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। घर की स्थिति खराब होने के चलते बचपन में अपने पिता के साथ खेतों में हल चलाकर पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानी में पिता का हाथ बटाती थी। सारा कार्य करने के बाद कोमल प्रैक्टिस के लिए गांव में बने सम्राट स्टेडियम में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण करती थी। किस्मत ने साथ दिया कोमल का चयन भारतीय वॉलीबॉल के अंडर 16 में हो गया। चयन होने पर क्षेत्र के साथ-साथ जनपद के लोगों में खुशी की लहर है। कोमल ने बताया कि वह मौजूदा समय में साईं सेंटर छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण ले रही है। वही सोशल मीडिया से लेकर मोबाइल कॉल के जरिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।










