
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव में अज्ञात वाहन ने बुधवार शाम लगभग 8 बजे एक बेजुबान जानवर गाय को टक्कर मार दी वाहन से घायल गाय लगभग 14 घंटे रोड के किनारे पडी तड़पती रही पर किसी जिम्मेदार अधिकारी को उस बेजुबान जानवर पर नजर नहीं पड़ी,वही स्थानीय लोगो ने बताया कि गाय को तड़पते हुए लगभग 14 से 15 घंटे रोड के किनारे तड़पती रही पर कोई जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस बेजुबान पे नहीं पड़ी लपरवाही की सीमा तब हद से ज्यादा पार हो गई जब तड़पे हुए बेजुबान गाय की मौत हो गई वहीं गाय के पेट में बच्चा था गांव के लोगो से नहीं देखा गया तो गांव वालो के द्वारा इसकी सूचना पशु चिकित्साक केंद्र दीन शाह गौरा को दी गई जब तक डॉक्टर मौके पर पहुंचते जब तक बेजुबान जानवर की तड़पकर मौत हो गई और योगी सरकार के पशुचिकित्साधिकारी वापस चले गये बेजुबान जानवर की मौत हुए तकरीबन 2 से 3 घंटे बीत गए वह रोड के किनारे अब भी मृत्यु गाय का शव पडा हुआ है लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी उसको उठवाने तक की जहमत नही कर रहा है गाय के मृत्यु शरीर को कुत्तों के द्वारा नोचने के लिए छोड दिया गया है जहां एक तरफ लगातार योगी सरकार जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर रही है कि आवारा जानवर रोड के किनारे या गांव में नहीं होना चाहिए इन्हें तुरंत गौशाला पहुंचाए वही जिम्मेदार लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं और योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए उनको आनन्द ही आनन्द हो रहा है अब देखना की मृत्यु गाय की शरीर को कहीं दफनाया जाता है यह फिर सडने के लिए छोडकर गांव के आस पास के घरो में सडन से उत्पन्न हुई बदबू से बिमारी का इंतजार किया जायेगा। समाचार लिखे जाने तक गाय की मृत्यु शरीर सडक किनारे पडी है।










