ग्राम पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र के बीच अम्बेडकर गांव मौजमपुर गांव! 
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के मोहल्ला निजामगंज से सटा अम्बेडकर गांव ग्राम पंचायत मिर्गापुर के अन्तर्गत जरुर आता है परन्तु इस गांव में मलक का प्राचीन तालाब वहाँ के निवासियों के लिए सरदर्द ही नही बन गया बल्कि निकलने वालो और स्कूल जाने आने वाले बच्चो के लिए एक बड़ी बांधा बना नज़र आने लगा! क्यूं कि तालाब का पानी ओवरफ्लो हो कर घरो में घुस रहा है! यह स्थिति उस समय और दयनीय हो जाती है जब जरा सी बारिश हो जाय! हालांकि इस तालाब में ही आसपास के घरो का पानी भी जाता है कारण यह भी कि नगर से सटा होने के बाद भी गंदे पानी का निकास आज तक नही हो सका!
अब इसे नगर पालिका परिषद बनवाए या ग्राम पंचायत, इसका फिलहाल अब तक तय न होने से गांव के निवासी तो फिलहाल परेशान हैं ही साथ ही स्कूल के बच्चो को स्कूल आने जाने में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है! खबर है कि तालाब के ओवरफ्लो पानी के निकास की बाबत खोदी गई सड़क पर नाला निर्माण न होने से खुदी सड़क के गड्ढों में कई बड़े व बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं! यहाँ तक कि एक लड़की जिला अस्पताल में भर्ती करानी पड़ी!
लगभग दो वर्षों से नालियाँ व तालाब के पानी से मुख्य गली में दूषित पानी का भराव होने से पहले से ही ग्रामीण परेशान थे! बरसात के पानी से समस्या और भी विकट होने से तालाब का पानी लोगों के घरों में घुस गया जिसके चलते 16 अगस्त से ब्लॉक मुख्यालय पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया था! आंदोलन को लेकर एसडीएम अंजलि गंगवार में स्थलीय निरीक्षण करते हुए सड़क की खुदाई करके नाली निर्माण के निर्देश नगर पालिका और ग्राम प्रधान को दिए! बरसात के दौरान ही जेसीबी से सड़क की खुदाई कर दी गई! उसके बाद नगर पालिका और ग्राम प्रधान ने अपना पल्लू झाड़ लिया!
वहीं दूसरी ओर भराव का पानी नगर क्षेत्र में उतारे जाने को लेकर एक दर्जन से अधिक सभासदों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर विरोध दर्ज कराया था! इसके बाद एसडीएम ने नगर पालिका और ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर तत्काल पानी निकासी को लेकर अपनी आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए परन्तु लम्बा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट एसडीएम को नहीं मिल सकी, जिसके कारण खोदी गई सड़क से लोगों का निकलना दूभर हो गया है!









