
*मिट्टी ढो रहे डंपरों ने सड़क को गढ्ढों में किया,तब्दील*।
*बारिश होने पर चार कदम चलना मुश्किल*
*बदहाल सड़क से चलना हुआ मुश्किल ग्रामीणों में भारी,आक्रोश*
*गदागंज रायबरेली*।
रायबरेली जनपद की सड़कें बड़े -बडे गढ्ढे में हुई तब्दील बारिश होने पर चार कदम चलना हुआ मुश्किल लल्ली की चक्की फक्कड़ दास कुटी सम्पर्क मार्ग सड़क नहीं मानो धान के खेत में चल रहे हो बरसात होने पर चाहे मोटर साइकिल हो या फिर कोई बड़ा वाहन जहां तहां फंसे ही नजर आते हैं जिम्मेदार आंख मूंदकर बैठे हैं जहां एक ओर सूबे के मुख्यमंत्री योगी दावा कर रहे हैं सड़कें गढ्ढा मुक्त हो यहां दावा हवा हवाई साबित हो रहें हैं रात-दिन चल रहें सड़क पर डंपर राहगीरों का चलना हुआ दुस्वार वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश आगामी लोकसभा चुनाव का होगा बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं आक्रोशित ग्रामीण कहते हैं चुनाव आते हैं तो बड़े-बड़े झूठे दावे किए जाते हैं जनप्रतिनिधि जनता को धोखा देने का काम करते हैं आपको बता दें कि क्षेत्र के लल्ली की चक्की से ककोरन,कटरा, खजुरी,छीछेमऊ,फक्कड़ दास की कुटी सम्पर्क मार्ग पूरी तरह बदहाल है इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं बरसों से रोड़ बड़े-बड़े गढ्ढों में तब्दील हैं वहीं क्षेत्रीय लोगों को लगभग 20 किलों मीटर दूर चक्कर लगाना पड़ता है जिम्मेदारों को बदहाल खस्ताहाल सड़क की बिगड़ी सूरत दिखाई नहीं देती है।
क्षेत्रीय लोग ने बताया लगभग एक बरस से लल्ली की चक्की फक्कड़ दास कुटी सम्पर्क मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका है सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं भूलकर जो राहगीर आ जाता है बड़ी मुश्किल से अपने गन्तव्य तक पहुंच पाता है दोपहर को उड़ती है धूल वहीं शाम सुबह सड़क पर पानी डाल दिया जाता है इस सम्पर्क मार्ग पर कई विद्यालय है ब्लाक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ख़राब सड़क होने के कारण बच्चे बहुत देर से स्कूल पहुंचते हैं अगर कोई बीमार हुआ तो एम्बुलेंस घण्टों नहीं आ पाती है क्षेत्रीय पूर्व प्रधान शम्भू पासी,पान्शू सिंह,अशोक कुमार, तेजभान सिंह, नागेन्द्र कुमार, गोविन्द तिवारी,आदि क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।









