
लोकेशन रायबरेली
स्लग आधुनिकता के इस दौड़ में बैलगाड़ी से निकली बारात लोगों के आकर्षण का बनी केंद्र
एंकर आधुनिकता के इस दौड़ में जहां शादी विवाह के अवसर पर लोग फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज़, इनोवा जैसी लग्जरी गाड़ियों से बारात ले जाना अपनी शान समझते हैं वहीं आज के समय में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो पुरानी परंपरा के माध्यम से अपनी संस्कृति को जीवित किए हुए हैं, मामला डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुरहटी गांव का है जहां के रहने वाले राहुल यादव पुत्र सुरजपाल यादव अपनी शादी में लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल न करके पुरानी संस्कृति को अपनाया है और लगभग डेढ़ सौ बैल गाड़ियों से बारात को अपने घर से बेहटा गांव के लिए रवाना किया, बैलों के गले व पैरों में सजे हुए घुंघरू खनखन की आवाज से निकली बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी, जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी।










