
ऊंचाहार -भारतीय डाक विभाग के उदासीनता के चलते उपभोक्ता का भुगतान अधर में लटका है , हद तो तब हो गई जब स्थानीय अधिकारियों ने उपभोक्ता को यह कह कर वापस कर दिया कि उसका डिटेल ऑनलाइन दर्ज ही नहीं है।पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।
गौतलब है कि पुरवारा ग्राम पंचायत की वर्तमान महिला प्रधान उषा पांडेय पत्नी आनंद पांडेय ने मुस्तफाबाद डाकघर में 17 फरवरी 2014 को 10 वर्षीय राष्ट्रीय बचत कुल 10 यानी एक लाख रुपए के खरीदे थे जिनकी परिपक्वता तिथि 17 फरवरी 2024 को थी ।समयावधि पूर्ण हुई और जब उपभोक्ता अपना भुगतान प्राप्त करने संबंधित डाकघर पहुंची तो उसे यह कहकर वापस कर दिया कि उसके राष्ट्रीय बचत पत्र के डीटेल ऑनलाइन फीड ही नहीं हैं इस वजह से भुगतान नहीं हो सकता ।उपभोक्ता को यहां तक कह दिया गया कि जहां शिकायत करनी है कर दो लेकिन भुगतान नहीं होगा।
पीड़िता ने जनरल पोष्टमास्टर उत्तर प्रदेश सहित कई उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।









