लंबे अर्से के बाद शातिर षड्यंत्री नूर हसन को उठा ले गई पुलिस!
न्यायालय हंस्तक्षेप के बाद पुलिस, हरकत में आई, कई गंभीर धाराए बढ़ाई!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-आईपी सी की धारा 420, 506 के बाद लंबी जांच करते हुए पुलिस ने और अन्य गंभीर धाराएं बढ़ा कर बुजुर्ग नूर हसन को आखिर आज घर भारी बल के साथ गिरफ्तार कर ही लिया!
मामला नगर के मोहल्ला नई बस्ती मस्जिद वाली गली का है जहाँ का निवासी नूरहसन पुत्र अलीहसन पर ग्राम डभौरा निवासिनी खानून बेग़म (85) ने न्यायालय की शरण में पहुंच कर लंबे अर्से बाद 156/3 के अतंर्गत आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया!
मा० न्यायालय के आदेश पर दर्ज मु० आ०स० 287/24 में खातून बेग़म ने नूर हसन पर लगाए आरोप में बताया कि उसकी माँ असगरी बेग़म की मृत्यु एक अर्सा पूर्व हो चुकी है, वो अपनी माता और पिता अहमद हुसैन की एक मात्र पुत्री विधिक वारिस है अन्य कोई बहिन भाई नही है!
आगे बताया कि प्रार्थिनी की माँ असगरी बेग़म की ननद अजुब्बा थी जिनकी शादी अली हुसैन पुत्र छिद्दा निवासी नईबस्ती तिलहर से हुई थी जिनका एक मात्र पुत्र नूर हसन पुत्र अलीहसन है जो कि प्रार्थिनी का फुफेरा भाई है!
उक्त नूरहसन ने अपने निजस्वार्थ व लालच के चलते असगरी बेग़म की भूमि गाटा संख्या 288 क रक़बा 0.0360 हेक्टेयर स्थित ग्राम मस्तफाबाद उर्फ भुड़ेली व अन्य सम्पत्ति हड़पने की नियत से प्रार्थिनी की असगरी बेग़म का फर्जी पुत्र बनकर छल कपट साज षड्यंत्र एंव चार सौ बीसी से अपने आधार कार्ड में अपने पिता के स्थान पर प्रार्थिनी के पिता का नाम चढ़वा कर नगर पालिका में गलत ब्यानी से प्रार्थिनी की माँ असगरी बेग़म के मृत्यु प्रमाण पत्र पर असगरी बिधवा अहमद हुसैन का नाम गलत अंकित करवा कर गलत पते पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया!
नूरहसन ने फर्जी आधार कार्ड के अंतर्गत अधिकारियों को गुमराह कर अपने समस्त दस्ताबेज संपत्ति मत्र हड़पने की नियत से फर्जी बनवा लिए! इससे पूर्व फर्जी पेपरो की प्रमाणिकता एसडीएम तिलहर से भी साबित हो चुकी है! इस बाबत पूछे जाने पर अभ्रद भाषा में नूरहसन ने प्रार्थिनी को यह कहते हुए कि बुढ़िया दो चार दिन जिंदा रहने वाली है ज्यादा बोलेगी तो अभी जान से मार दूंगा!
माननीय न्यायालय के आदेश पर 156/3 में 8 मई 2024 को पुलिस ने एफआईआर (0287) में धारा 420/506 दर्ज कर लिया! सूत्रो की माने तो पुलिस ने अपनी दो माह की बिबेचना में 467, 468, 519, 471और दर्ज कर नूर हसन को घर से गिरफ्तार कर लिया! बताया गया कि नूरहसन स्वयं का मकान लगभग ढ़ाई दशक पूर्व बेच कर नगर पालिका संपत्ति पर अपना मकान ही बना कर नही रह रहा है बल्कि पालिका संपत्ति व कई अन्य की भूमियों पर पुत्रो के आवास बना कर अबैध अतिक्रमण किए बैठा है!









